बॉलीवुड के दिगगज़ अभिनेता संजय दत्त ने आखिरकार Hera Pheri 3 में अपनी भूमिका की पुष्टि कर दी है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल अभिनीत फिल्म में संजय दत्त एक डॉन की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। जबकि परेश रावल अपने प्रतिष्ठित किरदार बाबू भैया को...

मुंबई में एक स्टोर लॉन्च के मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, संजय ने कहा था, "हां, मैं फिल्म कर रहा हूं। Hera Pheri की पूरी टीम के साथ शूटिंग करना काफ़ी मजेदार होगा। यह एक बेहतरीन फ्रेंचाइजी है और मैं इसका हिस्सा बनकर काफ़ी खुश हूं। फिरोज और मेरा रिश्ता भी बहुत पुराना है (मेरा निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के साथ घनिष्ठ संबंध है), और अक्षय (कुमार), सुनील अन्ना (शेट्टी) और परेश (रावल) के साथ काम करके बहुत अच्छा लगने वाला हैं।"View this post on Instagram
credit: menxp[/caption]
बॉम्बे टाइम्स के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, सुनील शेट्टी ने पुष्टि की, "संजय दत्त के साथ, फिल्म काफ़ी मजेदार हो जाएगी, क्योंकि संजू की कॉमेडी सेन्स बहुत तगड़ा है। उनकी कॉमिक टाइमिंग और बॉडी लैंग्वेज इस प्रोजेक्ट में एक और चांद जोड़ देगी। वह इसे दूसरे स्तर पर ले जाएँगे। हम दोनो का रिश्ता काफ़ी अच्छा हैं और यह स्क्रीन पर भी दिखाई देगा।"
credit: google[/caption]
'Hera Pheri' सिरीज़ का पहला भाग प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित की गई थी और 2000 में रिलीज़ हुई थी। यह 1989 की मलयालम फिल्म रामजी राव की रीमेक थी। नीरज वोहरा ने दूसरे भाग, "Phir Hera Pheri" को लिखने के साथ साथ निर्देशित भी किया, जो 2006 में आई थी। दोनों फिल्मों में अक्षय, परेश और सुनील मुख्या किरदार के रूप मे नज़र आए थे, और वे हिट रहे।
Also read: Sanjay Dutt एक बार फिर नज़र आएँगे खलनायक के भूमिका में, देंगे नया ट्विस्ट, यहाँ जाने डीटेल्स
credit: google[/caption]
काम के मोर्चे पर, संजय दत्त को उनके तमिल डेब्यू थलपति 67 के लिए चुना गया है, दत्त फिल्म के खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब दत्त ने साऊथ में किसी बड़ी फिल्म के लिए साइन किया है। वह पिछले साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म KGF चैप्टर 2 में एक नेगेटिव किरदार मे थे। थलपति 67 का निर्देशन लोकेश कनगराज करेंगे, जो 'मास्टर' के बाद विजय के साथ निर्देशक के दूसरे प्रॉजेक्ट को चिह्नित करेगा।
Also read: Hera Pheri 3: फिर नज़र आएगी स्क्रीन पर बाबूराव, किशन और राजू की मस्ती, आज से शूटिंग हुई शुरू