Salman khan ने अनोखे अंदाज में गाने "बिल्ली बिल्ली" का किया प्रमोशन, जानिए कब होगा रिलीज
बॉलीवुड में भाई जान कहे जाने वाले लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान (Salman khan) हमेशा अपने अलग अंदाज से फैन्स का दिल जीतते रहते हैं। तो एक बार फिर सलमान खान (Salman khan) अपने अलग अंदाज से सुर्खियों में आ गए हैं। जी हाँ, सलमान खान (Salman khan) ने हाल ही मे...
बॉलीवुड में भाई जान कहे जाने वाले लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान (Salman khan) हमेशा अपने अलग अंदाज से फैन्स का दिल जीतते रहते हैं। तो एक बार फिर सलमान खान (Salman khan) अपने अलग अंदाज से सुर्खियों में आ गए हैं।
जी हाँ, सलमान खान (Salman khan) ने हाल ही मे अपनी अपकमिंग फ़िल्म "किसी का भाई किसी की जान" के दूसरे गाने "बिल्ली बिल्ली" की रिलीज डेट की जानकारी एक अलग अंदाज में दी हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, फैन्स हुए हैरान
सलमान खान (Salman khan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 15 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया जिसमें दो प्यारी सी बिल्लियां नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वीडियो में बैकग्राउंड में "बिल्ली बिल्ली" गाना बजता हुआ सुनाई दे रहा हैं।
https://twitter.com/BeingSalmanKhan/status/1630095177636524036?s=20
सलमान के गाने को प्रमोट करने के इस अनोखे अंदाज पर तो फैन फिदा ही हो गए। इसके साथ ही वीडियो के कैप्शन में इस नए गाने की रिलीज डेट की भी जानकारी दी। गाना 2 मार्च को रिलीज होगा।
Also Read: Farhan Akhtar ने किया ऑस्ट्रेलिया वाला कॉन्सर्ट रद्द, फैन्स ने दिखाई प्रतिक्रिया
Salman khan के गानों पर फैन्स ने दी अपनी प्रतिक्रिया
गाने का ऐसा प्रमोशन देख कर फैन्स भी अपनी प्रतिक्रिया देने से नहीं चुके। फैन्स ने वीडियो देख कर उसे काफी एंजॉय किया। इस गाने को लेकर फैन्स अब और भी ज्यादा उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।
इससे पहले इसी फ़िल्म का पहला गाना "नईयों लगदा" रिलीज किया गया था। जिसके अनोखे हूक स्टेप को अब तक दर्शकों द्वारा काफी ट्रोल किया जा रहा हैं।
[caption id="attachment_25023" align="alignnone" width="1200"] Credit: Google[/caption]
सोशल मीडिया पर लगातार इस गाने से जुड़े हूक स्टेप के फनी वीडियो सामने आ रहे हैं। ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस बार "बिल्ली बिल्ली" गाने में सलमान कौनसा अनोखा हूक स्टेप करते हुए दिखेंगे।
ईद पर होगी फिल्म रिलीज
बता दे फिल्म "किसी का भाई किसी की जान" इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान खान (Salman khan) के साथ ऐक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं।
इस फिल्म के जरिए सलमान और पूजा पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा फिल्म में बिग बॉस 13 फेम शहनाज़ गिल डेब्यू कर रही हैं।
साथ ही फिल्म में साउथ सुपरस्टार राम चरण का एक कैमियों भी देखने को मिलेगा। ये फिल्म साल 2014 में आई तमिल फिल्म "विरम" की हिन्दी रीमेक हैं।
Also Read: Pyaar Ka Punchnama Gang Reunites At Shivaleeka Oberoi’s Wedding Reception, See Pics
EPFO ने ऑनलाइन सेवाओं को अपग्रेड किया है। PF बैलेंस, क्लेम, KYC, ई-नॉमिनेशन और ट्रांसफर जैसी 8 सुविधाएं ऑनलाइन मिलेंगी। जानें UAN Activation का नया तरीका।
8th Pay Commission में 2.0, 2.1 या 2.57 फिटमेंट फैक्टर से केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कितनी बढ़ सकती है? DA को जोड़कर समझें पूरा वेतन कैलकुलेशन।
Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: बुधवार, 19 अगस्त को सावन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि शाम 7:21 बजे तक रहने की जानकारी दी गई है। स्वाति नक्षत्र सुबह 6:47 बजे तक रहेगा, जिसके बाद विशाखा नक्षत्र शुरू होगा। चंद्रमा देर रात 2:31 बजे तक तुला राशि में रहने बताए गए हैं।
भारत में E20 पेट्रोल को लेकर जारी बहस के बीच मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन ने पुराने वाहनों के लिए कम एथेनॉल मिश्रण वाला पेट्रोल उपलब्ध कराने का सुझाव दिया है।
Age Blind Love का चलन क्यों बढ़ रहा है? जानिए उम्र के अंतर वाले रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव, लाइफ स्टेज, पावर इंबैलेंस और संभावित चुनौतियों के बारे में।
बीयर को लेकर अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि “सेहत के लिए सबसे अच्छी बीयर कौन सी है?” बाजार में आज कई तरह की बीयर उपलब्ध हैं—लाइट बीयर, लो-अल्कोहल बीयर, स्ट्रॉन्ग बीयर और नॉन-अल्कोहलिक बीयर। ऐसे में लोगों को लगता है कि इनमें से कोई एक विकल्प स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर हो सकता है।
नवरात्रि में संभोग करना चाहिए या नहीं? जानिए धार्मिक मान्यताओं में संयम का महत्व और स्वास्थ्य की दृष्टि से सहमति, सुरक्षित सेक्स और गर्भनिरोध से जुड़ी जरूरी बातें।
भारत हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है। यह दिन देश के इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि 15 अगस्त 1947 को भारत ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ था। अब सवाल है कि 15 अगस्त 2026 को भारत का कौन सा Independence Day मनाया जाएगा?
8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से जुड़ा एक अहम अपडेट सामने आया है। आयोग ने केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) के लिए कर्मचारी जानकारी अपलोड करने की अंतिम तिथि एक महीने बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है।
31 जुलाई 2026 की ITR फाइलिंग डेडलाइन निकल चुकी है, लेकिन सभी टैक्सपेयर्स के लिए नहीं। जानिए 31 अगस्त, 31 अक्टूबर और 30 नवंबर की नई ITR डेडलाइन, लेट फाइलिंग के नियम और जुर्माना।