IPL 2026 में एक बार फिर Rajasthan Royals ने दिखा दिया कि वो इस सीजन क्यों टॉप पर चल रहे हैं। और इस जीत के असली हीरो रहे दो नाम Yashasvi Jaiswal और Vaibhav Sooryavanshi, जिनकी ओपनिंग पार्टनरशिप ने मैच का रुख पहले ही ओवर में तय कर दिया। जायसवाल–वैभव: ये...

मैच के बाद बात करते हुए जायसवाल ने साफ कहा कि वैभव के साथ बल्लेबाजी करना उन्हें बेहद पसंद है। दोनों के बीच शानदार तालमेल है और सबसे बड़ी बात—दोनों का माइंडसेट एक जैसा है: अटैक करो और टीम को तेज शुरुआत दो।
The sheer audacity of Vaibhav Sooryavanshi 🫡 🎥 The 1️⃣5️⃣ year old welcomes Jasprit Bumrah with a maximum! 👏#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvMI | @rajasthanroyals pic.twitter.com/cI0zqCXz0X
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2026
उन्होंने कहा कि वे दोनों क्रीज पर एक-दूसरे को लगातार पॉजिटिव मैसेज देते रहते हैं और मैच की स्थिति के हिसाब से खेलते हैं। अपने अनुभव का जिक्र करते हुए जायसवाल ने बताया कि उनका फोकस सिर्फ एक चीज पर रहता है—टीम को बेस्ट स्टार्ट देना।
जब Jasprit Bumrah जैसे दिग्गज गेंदबाज के खिलाफ वैभव ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया, तो जायसवाल भी हैरान रह गए।उन्होंने कहा: जब उसने पहली गेंद पर छक्का मारा, मैंने बस यही कहा अपने शॉट खेलते रहो
जायसवाल (32 गेंद में 77*) और वैभव (14 गेंद में 39) ने मिलकर सिर्फ 5 ओवर में ही लगभग मैच को RR के पक्ष में झुका दिया था। दोनों ने मिलकर शुरुआत में ही करीब 80 रन जोड़ दिए, जिससे मुंबई पूरी तरह बैकफुट पर चली गई। उनकी बल्लेबाजी देखकर ऐसा लग रहा था जैसे कोई नेट प्रैक्टिस चल रही हो—गेंदबाज लाइन-लेंथ ढूंढ ही नहीं पाए।
जब मुंबई इंडियंस बल्लेबाजी करने उतरी, तो शुरुआत से ही दबाव साफ नजर आ रहा था। विकेट लगातार गिरते गए और टीम कभी भी मैच में पकड़ नहीं बना सकी। आखिरकार MI 123/9 तक ही पहुंच सकी और मैच 27 रन से हार गई। RR के गेंदबाजों ने यहां पर अपना काम बिल्कुल प्रोफेशनल तरीके से पूरा किया जो बढ़त बल्लेबाजों ने दिलाई थी, उसे आराम से जीत में बदल दिया।
अगर आप इस सीजन को ध्यान से देख रहे हैं, तो एक चीज साफ है जायसवाल और वैभव की जोड़ी सिर्फ अच्छी नहीं, बल्कि खतरनाक बनती जा रही है। एक तरफ अनुभव, दूसरी तरफ बेखौफ अंदाज, ये कॉम्बिनेशन किसी भी गेंदबाजी अटैक को तोड़ सकता है।