Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: आज (शुक्रवार 14 अप्रैल) के राशिफल के अंतर्गत सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में आ रहे हैं। इस तरह आज सूर्य राशि चक्र की पहली राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही आज चंद्रमा शनि की राशि मकर में संचार करेंगे और आज उत्तराषाढ़ा ए...
Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: आज (
शुक्रवार 14 अप्रैल) के राशिफल के अंतर्गत सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में आ रहे हैं। इस तरह आज सूर्य राशि चक्र की पहली राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही आज चंद्रमा शनि की राशि
मकर में संचार करेंगे और आज
उत्तराषाढ़ा एवं
श्रवण नक्षत्र का प्रभाव रहेगा।
ज्योतिषशास्त्र (
Astrology) में
Rashifal के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक
Rashifal रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं।
दैनिक राशिफल (
Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का
दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस
Rashifal को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
आज के
Rashifal में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।
जैसे दैनिक
Rashifal ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक
Rashifal को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
वैशाख कृष्ण पक्ष नवमी, शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का
(Rashifal) भविष्यफल।
[caption id="attachment_47043" align="alignnone" width="680"]

credit: google[/caption]
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
मेष राशि : जीवनसाथी से स्नेह और सहयोग पाएंगे
Aries Horoscope Today: आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है और जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी प्रसन्नता बनी रहेगी।
सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को बड़प्पन दिखाते हुए आगे बढ़ना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
Rashifal एक्सपर्ट उपाय: आज भाग्य 86 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य देव का तांबे के बर्तन से जल अर्पित करें।
[caption id="attachment_47044" align="alignnone" width="680"]
credit: google[/caption]
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
वृषभ राशि : आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी
Taurus Horoscope Today: आज का दिन आपके लिए धार्मिक गतिविधियों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। यदि आपके कामों में कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह भी आज दूर होंगे और भाई बंधुओं से आपका सहयोग बना रहेगा। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों में ढील न बरतें। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारों में
वृद्धि हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।
Rashifal एक्सपर्ट उपाय: आज भाग्य 97 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। आज गुड़ और सत्तू का दान करें।
[caption id="attachment_47045" align="alignnone" width="680"]
credit: google[/caption]
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि : पद प्रभाव में वृद्धि हो सकती है
Gemini Horoscope Today: आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर जिद ना करें, नहीं तो उन्हे आपकी बात बुरी लग सकती है। किसी
कानूनी मामले में आप सावधानी ना बरतें। लेनदेन से संबंधित यदि कोई समस्या आपको घेरे हुए हैं, तो वह भी दूर होगी। आपको कुछ अप्रत्याशित लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा।
Rashifal एक्सपर्ट उपाय: आज भाग्य 93 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, सूर्य देव को जल अर्पित करें।
[caption id="attachment_47048" align="alignnone" width="680"]
credit: google[/caption]
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
कर्क राशि : कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल रहेगा
Cancer Horoscope Today: आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आने वाला है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और किसी संपत्ति से संबंधित मामले में आपको जीत मिल सकती है। आपको शीघ्रता में कोई निर्णय नहीं लेना है। प्रियजनों से आपकी करीबियां बढ़ेगी।
व्यवसाय कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करेंगे, तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। आपके आकर्षण को देखकर आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।
Rashifal एक्सपर्ट उपाय: भाग्य आज 88 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का पाठ करें, शिवजी को शमी पत्ता अर्पित करें।
[caption id="attachment_47051" align="alignnone" width="680"]
credit: google[/caption]
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
सिंह राशि : संयम और समझदारी से काम लीजिए
Leo Horoscope Today: आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उनकी जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती है, लेकिन वह उनसे घबराएंगे नहीं। आपको अपने कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। यदि आपने आज कोई आवश्यक बात किसी बाहरी व्यक्ति से साझा की, तो वे उसे लीक कर सकता है। व्यवसाय में आप कुछ नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं।
Rashifal एक्सपर्ट उपाय: भाग्य आज 71 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य पुराण का पाठ करें और सूर्य देव को जल अर्पित करें।
[caption id="attachment_47057" align="alignnone" width="680"]
credit: google[/caption]
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
कन्या राशि : बच्चों से आपको सहयोग मिलेगा
Virgo Horoscope Today: आज का दिन आपके लिए कला कौशल में निखार लेकर आएगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक कष्टों से छुटकारा मिलेगा।आपके अंदर एनर्जी रहने के कारण आप उसे इधर उधर ना लगाएं और ऑनलाइन काम कर रहे लोग आज सावधानी बरते, नहीं तो उनके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। मित्रों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। किसी काम को आप अति उत्साहित होकर करेंगे। संतान किसी गलती को लेकर आप थोड़ा तनावमय रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ
लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।
Rashifal एक्सपर्ट उपाय: आज भाग्य 63 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। चना, गेहूं अथवा सत्तू का दान करें।
[caption id="attachment_47061" align="alignnone" width="680"]
credit: google[/caption]
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
तुला राशि : छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा
Libra Horoscope Today: आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप संतान के विवाह को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे और आपकी भाई बहनों से चल रही अनबन तेजी पकड़ सकती है, लेकिन आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। जल्दबाजी या आवेश में आकर कोई निर्णय न लें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने काम में ढील नहीं बरतनी है, नहीं तो बाद में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किसी नए वाहन की खरीदारी करने का सपना पूरा हो सकता है।
Rashifal एक्सपर्ट उपाय: आज भाग्य 79 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। घड़ा अथवा गुड़ दान करना शुभ रहेगा।
[caption id="attachment_47064" align="alignnone" width="680"]
credit: google[/caption]
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
वृश्चिक राशि : सफलता मिलेगी
Scorpio Horoscope Today: आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है, क्योंकि उनके ऊपर काम का बोझ बढ़ने से वह थोड़ा परेशान रहेंगे। नवीन कार्य पर पूरा जोर देंगे। आप अपने आवश्यक कार्य में ढील ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार में आप कुछ नई योजनाओं को बनाएंगे और आपके कुछ नए संपर्कों से भी आपको लाभ मिलेगा। साझेदारी में किसी काम को करने से आप नुकसान में आ सकते हैं। आपकी आय में तो वृद्धि होगी, लेकिन खर्चे भी बेतहाशा बढ़ेंगे।
Rashifal एक्सपर्ट उपाय: आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान करे।
[caption id="attachment_47066" align="alignnone" width="680"]
credit: google[/caption]
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
धनु राशि : दिन रहेगा उत्तम
Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन आपके जीवन स्तर में सुधार लेकर आने वाला है। आपको किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य के पूरा होने से खुशी होगी और सगे संबंधियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में आप किसी
पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा और छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।
Rashifal एक्सपर्ट उपाय: आज भाग्य 78 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और शक्कर का दान करें।
[caption id="attachment_47067" align="alignnone" width="680"]
credit: google[/caption]
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मकर राशि : सेहत में आ सकती है कुछ गिरावट
Capricorn Horoscope Today: आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। सृजनात्मक कार्य से आज आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और आप परिवार के सदस्यों को किसी पिकनिक आदि पर भी ले जाने की योजना बना सकते हैं। निजी जीवन में मंगल काम होते रहेंगे और
कार्यक्षेत्र में आप अपनी एक अलग पहचान बनायेंगे। सभी को साथ लेकर चलने में आप कामयाब रहेंगे, क्योंकि परिवार के सदस्यों मे चल रहे आपसी मतभेदों के कारण समस्या हो सकती है।
Rashifal एक्सपर्ट उपाय: आज भाग्य 71 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। जौ अथवा गेहूं का दान करें।
[caption id="attachment_47069" align="alignnone" width="680"]
credit: google[/caption]
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ राशि : जरूरी सामान की खरीदारी
Aquarius Horoscope Today: आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें और वाणिज्यिक मामलों में धैर्य बनाए रखें। पारंपरिक कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप यदि संतान को कोई बात समझाएंगे, तो वह आपकी बात अवश्य मानेगी। आपके खर्चे बढ़ने से आपको थोड़ी समस्या होगी और आपके घर किसी अतिथि का हो सकता हैं। आपका कोई काम पूरा होने से आपको खुशी होगी।
Rashifal एक्सपर्ट उपाय: आज भाग्य 84 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें और काले चने का दान करें।
[caption id="attachment_47071" align="alignnone" width="680"]
credit: google[/caption]
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
मीन राशि : प्रतियोगिता में जीत होगी
Pisces Horoscope Today: आज आपको अपने आस-पड़ोस में होने वाले व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। कानूनी मामलों में आपकी कोई मदद कर सकता है, जिससे आपका वह मसला समय रहते सुलझ जाएगा। यदि आपको कोई धन संबंधी समस्या हो रही है, तो आप अपने भाइयों से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलती दिख रही है।
कारोबार कर रहे लोग कुछ अन्य लोगों से सावधानी बरतें।
Rashifal एक्सपर्ट उपाय: आज भाग्य 78 प्रतिशत तक आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं, चने की दाल और गुड़ का दान करें।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि
Stackumbrella.In किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।