Rajinikanth: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Rajinikanth की बड़ी बेटी ऐश्वर्या इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, ऐश्वर्या Rajinikanth ने अपने लॉकर से लाखों की कीमत वाली ज्वैलरी की चोरी का पर्दाफाश किया था। [caption id="attachment_35978" align="alignn...

Credit: Google[/caption]
जिसको लेकर फिल्म मेकर्स और एक्ट्रेस ऐश्वर्या रजनीकांत ने चेन्नई पुलिस को इस बात से इत्तला किया और रिर्पोट दर्ज कराई थी। इसके बाद एक्ट्रेस के घर की नौकरानी और कार ड्राइवर को चोरी के जुर्म में अरेस्ट कर लिया गया है।
Credit: Google[/caption]
बतादें कि ऐश्वर्या Rajinikanth ने पुलिस शिकायत में बताया कि चेन्नई स्थित उनके घर के लॉकर से 3 लाख से ज्यादा की कीमत वाले गहने चोरी हो गए हैं, जिसमें सोने, हीरे और चांदी की ज्वैलरी शामिल थी। ऐश्वर्या रजनीकांत की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी। खबर के मुताबिक चेन्नई पुलिस ने इस मामले में कामयाबी हासिल की है और ऐश्वर्या रजनीकांत के घर की 18 साल पुरानी नौकरानी ईश्वरी और कार ड्राइवर वेंकटेश को अरेस्ट कर लिया है।
Credit: Google[/caption]
पुलिस ने कहा कि ऐश्वर्या Rajinikanth की नौकरानी और कार चालक को सेलिब्रिटी के घर से सोने और हीरे के आभूषण चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ड्राइवर वेंकटेशन के उकसाने पर नौकरानी ईश्वरी ने करीब 100 तोले सोने के आभूषण, 30 ग्राम हीरे के आभूषण और चार किलोग्राम चांदी के आभूषण चुरा लिए। उसने ज्वैलरी का इस्तेमाल घर खरीद करने के लिए किया, ईश्वरी से उसके घर से संबंधित कागजात को भी जब्त कर लिया गया है।
यह भी पढ़े: Jr. NTR के साथ Janhvi Kapoor का दिखेगा लव एंगल, जाने कौन सी फिल्म में साथ आएंगे नजर
Credit: Google[/caption]
बतादें कि सुपरस्टार Rajinikanth की बड़ी बेटी ऐश्वर्या Rajinikanth साउथ दिग्गज कलाकार धनुष की एक्स वाइफ हैं। शादी के 18 साल के बाद ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष का तलाक हो गया था। जिसकी वजह से ऐश्वर्या अलग रहने लगीं।
यह भी पढ़े: मेगास्टार रजनीकांत की बेटी Aishwaryaa Rajinikanth के घर से हुई लाखों की चोरी, जाने पूरी खबर