Lifestyle

पीवी सिंधु Wedding Anniversary: शादी के एक साल बाद भी चर्चा में हैं सिंधु के ब्राइडल लुक्स

PV Sindhu Wedding Anniversary शादी के एक साल बाद भी चर्चा में हैं सिंधु के ब्राइडल लुक्स 1

बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु आज अपने पति वेंकटा दत्ता साई के साथ पहली शादी की सालगिरह मना रही हैं। दोनों ने 22 दिसंबर 2024 को राजस्थान के उदयपुर स्थित रैफल्स उदयपुर में बेहद निजी और रॉयल अंदाज़ में शादी की थी। उनकी शादी जितनी ग्रैंड थी, उतने ही यादगार रहे सिंधु के ब्राइडल लुक्स। इस खास मौके पर एक बार फिर उनके खूबसूरत वेडिंग आउटफिट्स पर नज़र डालना बनता है।

वरमाला सेरेमनी में PV Sindhu का रॉयल ब्राइडल लुक

अपनी शादी के दिन पीवी सिंधु ने दो अलग-अलग ब्राइडल लुक्स कैरी किए थे। वरमाला सेरेमनी के लिए उन्होंने सबीसाची हेरिटेज ब्राइडल कलेक्शन का हैंडक्राफ्टेड मैसूर सिल्क लहंगा पहना था। इस रेड और गोल्डन लहंगे के साथ उन्होंने फुल स्लीव्स वाली “कांठी” ब्लाउज़ पहनी, जो लुक को क्लासिक टच दे रही थी।

लहंगे के साथ शीयर दुपट्टा था, जिस पर हल्का गोल्डन डॉट वर्क और स्कैलप बॉर्डर किया गया था। यह दुपट्टा पूरे आउटफिट को बेहद सॉफ्ट और एलिगेंट फिनिश दे रहा था। ट्रेडिशनल रेड-ब्राइडल पैलेट में सिंधु का यह लुक बेहद ग्रेसफुल लग रहा था।

ज्वेलरी और मेकअप ने बढ़ाई शान

PV Sindhu Wedding Anniversary

अपने इस लुक को पूरा करने के लिए सिंधु ने सबीसाची हेरिटेज ज्वेलरी से गोल्ड, डायमंड और एमरल्ड की ज्वेलरी चुनी। इसमें हैवी चोकर नेकलेस, स्टेटमेंट ईयररिंग्स और खूबसूरत मांग टीका शामिल था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग रिंग्स और बैंगल्स भी पहने थे।

मेकअप की बात करें तो सिंधु ने सॉफ्ट और नेचुरल टोन चुने। हल्का ब्लश, हाईलाइटर और सटल आई-मेकअप उनके चेहरे पर नैचुरल ग्लो ला रहा था। बालों को उन्होंने स्लीक लो बन में स्टाइल किया था, जिसे नाज़ुक गजरे से सजाया गया था। यह पूरा लुक ट्रेडिशनल और मॉडर्न का परफेक्ट बैलेंस था।

फेरों के लिए पहनी मनीष मल्होत्रा की खास साड़ी

रात में फेरों के समय पीवी सिंधु ने लहंगे की जगह मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की हुई एंटीक गोल्ड हैंड-वोवन टिश्यू साड़ी पहनी। इस साड़ी में गोल्ड और सिल्वर स्ट्राइप्स के साथ बदला और ज़रदोज़ी की बारीक कढ़ाई की गई थी। इसके साथ पहना गया ब्लाउज़ इनले लीफ पैटर्न के साथ बेहद एलिगेंट लग रहा था।

साड़ी के साथ ओल्ड-वर्ल्ड स्टाइल का हेडवेल भी था, जिस पर गोल्ड और सिल्वर जमुना-गंगा थ्रेडवर्क किया गया था। खास बात यह थी कि दुपट्टे पर दूल्हा-दुल्हन के नाम भी कढ़ाई में लिखे गए थे, जो इस लुक को और भी पर्सनल बनाता है।

हेयरलूम ज्वेलरी ने दिया रॉयल टच

इस लुक को कंप्लीट करने के लिए सिंधु ने 18 कैरेट गोल्ड से बना मल्टी-टियर हेयरलूम नेकलेस पहना, जिसमें ज़ाम्बियन एमरल्ड्स और अनकट डायमंड्स जड़े थे। इसके साथ मैचिंग ईयररिंग्स, बैंगल्स, ट्रेडिशनल माथा पट्टी और हाथफूल ने उनके ब्राइडल लुक को पूरी तरह रॉयल बना दिया।

आज भी दुल्हनों के लिए इंस्पिरेशन हैं PV Sindhu के वेडिंग लुक्स

शादी को एक साल हो चुका है, लेकिन पीवी सिंधु के ब्राइडल लुक्स आज भी दुनिया भर की होने वाली दुल्हनों के लिए इंस्पिरेशन बने हुए हैं। चाहे सबीसाची का क्लासिक लहंगा हो या मनीष मल्होत्रा की रॉयल साड़ी, सिंधु ने अपने हर लुक में ग्रेस, परंपरा और मॉडर्न एलिगेंस का खूबसूरत मेल दिखाया।

पीवी सिंधु की शादी सिर्फ एक सेरेमनी नहीं, बल्कि इंडियन ब्राइडल फैशन का एक यादगार चैप्टर बन चुकी है। उनकी वेडिंग स्टाइल आज भी ट्रेंड में है और आने वाले समय तक ब्राइड्स को इंस्पायर करती रहेगी।

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp