गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) 24- 25 फरवरी को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेगें । गृहमंत्री सतना में शबरी जयंती पर आयोजित होने वाले जनजाति महाकुंभ में हिस्सा लेगें । गृहमंत्री शाह 350 करोड़ की लागत से बने मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे । रात में वे सतना में ही विश्राम करेंगे ।
माता शारद के दर्शन करेंगे गृहमंत्री अमित शाह
गृहमंत्री शाह (Amit Shah) शुक्रवार को माता शारदा के दर्शन करेंगे और उसके बाद मैहर में ही लंच करेंगे । फिर सतना के लिए प्रस्थान करेंगे । यहां पर शाह कोल जनजाति महाकुंभ में शामिल होंगे । इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाअध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा के अन्य मंत्री भी शामिल होंगे।
शबरी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में लगभाग एक लाख आदिवासी शामिल होंगे । यहां से गृहमंत्री अमित शाह 5 बजे सतना हवाई पट्टी से मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्थान करेंगे । यहां पर गृहमंत्री मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे । मेडिकल कॉलेज लोकार्पण के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करेंगे ।
रात में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण के बाद गृहमंत्री रीवा रोड़ स्थित ओम रिसोर्ट आएंगे । यहां पर शाह डिनर करेंगे । उसके बाद गृहमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
बैठक के बाद गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) सतना में ही विश्राम करेंगे । अगले दिन 25 फरवरी को शाह हेलीकॉप्टर से खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे और उसके बाद गृहमंत्री बिशेष विमान से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होंगे ।
5 हजार जवान सुरक्षा में तैनात
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) की सुरक्षा में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं । इसकी कमान रीवा रेंज के एडीजीपी केपी व्यंकटेश्र्वर राव संभालेंगे।
Also Read: Amit Shash On PFI Ban: आतंकवाद को पाल रहा था पीएफआई, आंतरिक सुरक्षा को मजबूत किया
उनके साथ 6 डीआईजी, 14 आईपीएस , 35 एडिशनल एसपी , 100 डीएसपी, 100 इंस्पेक्टर और एसएएफ की 20 कंपनियों के जवान समेत 5 हजार पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे । पहले घेरे में सीआरपीएफ के जवान, दुसरे घेरे में एसएएफ के जवान और तीसरे घेरे में पुलिस जवान तैनात होंगे ।
सीएम और भाजपा के कई मंत्री रहेंगे मौजूद

शवरी जयंती पर आयोजित जनजाति महाकुंभ में सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा के कई मंत्री शामिल होंगे। जिसमें केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा , चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्र्वास सारंग, सतना के प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह, आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह ,पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल, प्रदेशअध्यक्ष वीडी शर्मा और कोल विकास प्राधिकरण के नवनियुवक्त अध्यक्ष रामलाल रौतेल मौजूद रहेंगे।
Also Read: Controversies & Lesser Known Facts About Amit Shah: Minister Of Home Affairs

