धर्म। Chaitra Navratri 2023: चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा या परमा से नवरात्रि की शुरूआत होती है। इस साल चैत्र नवरात्रि बुधवार, 22 मार्च से लेकर 30 मार्च तक रहने वाले हैं।
हिंदू पंचांग के मुताबिक, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि प्रारंभ होती है। सनातन में इसका खास महत्व है, मां जगत जननी के पधारने से पहले घर में साफ- सफाई की जाती है। (Chaitra Navratri 2023)
घर से कुछ खराब चीजों को नवरात्रि से पहले बाहर निकाल दिया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है, क्योंकि इससे आपको नवरात्रि का फल नहीं मिलता है। चलिए अब जानते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं,जिन्हें घर में नहीं रखना चाहिए।
खंडित मूर्तियां को ना रखें
अक्सर देखा जाता है कि जो भी देवी-देवता की मूर्ति खंडित हो जाती है, उसे हम घर में एक तरफ रख देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में इन्हें अशुभ माना गया है। (Chaitra Navratri 2023)

credit: google
ऐसा कहा जाता है कि घर में रखी खंडित मूर्तियां दुर्भाग्य की वजह बनती हैं। ऐसे में इन मूर्तियों को तुरंत बहते हुए जल या नदी, तालाब में विसर्जित कर देना चाहिए। (Chaitra Navratri 2023)
खराब खाना से नेगेटिव ऊर्जा
घर के साथ किचन की सफाई भी बहुत जरूरी है। यदि रसोई में किसी भी तरह की खराब वस्तु रखी हुई है, जो काफी दिनों से पड़ी है। (Chaitra Navratri 2023)

credit: google
ऐसी चीज को घर से बाहर निकाल देना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है, जो हमारे काम में बाधा और शांति को भंग करती है। (Chaitra Navratri 2023)
प्याज और लहसुन
मान्यता के मुताविक चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा अपने अलग-अलग स्वरूपों में पृथ्वी पर घूमती हैं। इन नौ दिनों तक वे भक्तों के घर वास करती हैं। ऐसे में घर का वातावरण और घर दोनों का शूध्द होना बहुत जरूरी है।

credit: google
नवरात्रि से पहले सफाई के दौरान प्याज और लहसुन, अंडा, मांस, शराब आदि तामसिक चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए।ये घर में नेगेटिव ऊर्जा लाती हैं। (Chaitra Navratri 2023)
खराब जूते-चप्पल और कपड़े
नवरात्रि में मां अंबे का स्वागत करने के लिए घर की सफाई की जाती है। ऐसे में घर में रखे फटे-पुराने कपड़े और जूते-चप्पलों को घर से बाहर निकाल देना चाहिए।

credit: google
घर में इन वस्तुुुओं से नकारात्मकता बढ़ती हैं और मां दुर्गा आप पर रुष्ट हो सकती है और ऐसे घरों में कभी वास नहीं करती हैं। (Chaitra Navratri 2023)
Also Read: HP Chromebook लैपटॉप भारत में लॉन्च, कीमत 30 हजार से कम
बंद घड़ी तरक्की में बाधा
वास्तु शास्त्रमें बताया गया है कि बंदघड़ी दुर्भाग्य का सूचक है। ऐसे में नवरात्रि में मां के आगमन से पहले बंद या खराब घड़ी को भी बाहर निकाल दें या फिर किसी कबाड़ी को दे दें। (Chaitra Navratri 2023)

credit: google
ऐसी चीजें व्यक्ति की सफलता में बाधा उत्पन्न करती हैं, साथ ही बुरा वक्त लाने में भी देर नहीं लगाती। (Chaitra Navratri 2023)
Also Read: Jeep Grand Cherokee Hikes Price; Know The Updated Price







