UAE विशेष उड़ान : कुछ दिनों से मिडल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव और इजरायल-ईरान के टकराव के बाद अचानक से कई देशों ने अपना एयर स्पेस बंद कर दिया। वैश्विक हवाई यात्रा गहरे संकट में चली गई। हजारों उड़ानें रद्द हो गई। भारत समेत दुनिया भर के यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए और एयरलाइंस को सुरक्षा कारणों की वजह से अपने कई ऑपरेशंस रोकने पड़े। आंकड़ों की माने तो करीबन 9500 से ज्यादा फ्लाइट प्रभावित हुई हैं।
इस पूरे क्रम में भारतीय एयरलाइंस को भी UAE, कतर, सऊदी अरब और इसराइल एयर सेवाएं रोकनी पड़ी। हालांकि अब धीरे-धीरे हालात बेहतर होते हुए नजर आ रहे हैं। जोखिम मूल्यांकन करते हुए हजारों फंसे हुए यात्रियों को बिना अतिरीक्त पेमेंट के उनके डेस्टिनेशन पर पहुंचाने के लिए UAE विशेष उड़ान शुरू कर दी गई हैं।
हाल ही में UAE की जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि UAE से प्रमुख हवाई अड्डों के लिए विशेष उड़ाने संचालित की जा रही हैं। इस पूरी प्रक्रिया में उन यात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी जो कई दिनों पहले बुकिंग कर चुके है और अब यहां अटके हुए हैं। हालांकि वे यात्री जो अभी होटल या घर पर बैठे हैं वह एयरपोर्ट पर बिना सूचना दिए ना आएं।
क्यों बाधित हो गई थी हवाई सेवाएं?
मिडल ईस्ट में बढ़ते हुए तनाव की वजह से कई हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया था जिसकी वजह से अरब देश और बाहर के देशों के बीच की उड़ाने रद्द कर दी गई थी। प्रमुख एयरपोर्ट जैसे ही दुबई, अबू धाबी, दोहा पर फ्लाइट संचालन पूरी तरह से ठप्प कर दिया गया था। यही कारण था कि एक समय पर हजारों यात्री ट्रांसिट, प्रस्थान और आगमन के दौरान UAE में फंसे हुए थे। रिपोर्ट की मानें तो UAE में 20,200 से अधिक यात्रियों का खर्च सरकार द्वारा उठाया जा रहा है। जिसमें हवाई टिकट का भुगतान, आवास और भोजन शामिल है।
UAE सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई प्रकार की सहायता पैकेज शुरू कर दिए हैं। अबू धाबी और दुबई दोनों सरकारों ने एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों के ठहरने के लिए होटल और भोजन का पूरा खर्चा उठाने का आश्वासन दिया है। जिन यात्रियों की उड़ाने प्रभावित हुई हैं उन्हें नई तिथियों का रीशेड्यूल प्रदान किया जाएगा।
हालांकि उन्हें बोर्डिंग की फाइनल घोषणा से पहले एयरपोर्ट पर ना आने की सलाह दी गई है। जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी जोखिम और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए प्रोटोकॉल फॉलो कर रही हैं और धीरे-धीरे सर्विसेस को बहाल करने और UAE विशेष उड़ान संचालित करने की भी कोशिश कर रही हैं।

UAE विशेष उड़ान: दुबई से शुरू हो चुकी है लिमिटेड सर्विसेज
- दुबई एयरपोर्ट पर 2 मार्च की देर शाम से दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फिर से हवाई सर्विसेज बहाल कर दी गई हैं।
- जिसमें Emirates दुबई ने चेन्नई, मास्को, नई दिल्ली, बेंगलुरु ,हैदराबाद, शर्म अल शेख, वॉरसॉ, बेलग्रेड के लिए उड़ाने शुरू कर दी हैं।
- साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 3, 4 और 5 मार्च के लिए भी एक कस्टमाइज कार्यक्रम बनाने की भी बात कही है ताकि धीरे-धीरे कर UAE में फंसे यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला जाए।
- मुंबई दिल्ली और चेन्नई से Emirates ने दुबई के लिए नई बुकिंग स्वीकार करनी भी शुरू कर दी है।
- Flydubai ने भी कुछ सीमित उड़ानों के लिए हामी भर दी है।
- Etihad एयरवेज ने भी कुछ चुनिंदा रूट्स पर बचाव सेवा और कार्गो सर्विसेस से शुरू कर दी हैं।
- लेकिन अभी भी इंडिगो और एयर इंडिया ने अपनी सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक कर रखने का फैसला किया है।
- कोशिश की जा रही है कि यात्रियों को री-बुकिंग या पूरा रिफंड देने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
- साथ ही कुछ एयरलाइंस एशिया और यूरोप के लिए वैकल्पिक मार्गो से भी हवाई उड़ाने शुरू करने पर विचार कर रही है जिसमें समय थोड़ा ज्यादा लगेगा लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखकर यात्रियों को उनके स्थान पर पहुंचाया जाएगा।
इस गम्भीर संकट की स्थिति में UAE की सरकार ने UAE विशेष उड़ान चलाने जो फैसला किया है वह एक मिसाल के रूप में उभर रहा है। इस कदम से यात्रियों को सुरक्षित रूप से उनके स्थान पर पहुंचने में मदद भी की जा रही है और एयरपोर्ट पर फंसे कई यात्रियों को रहने और खाने की सुविधा भी दी जा रही है। वही UAE सरकार ने आश्वासन दिया है कि इस संकट की घड़ी में वे अपने यहाँ फंसे हुए यात्रियों का पूरा ध्यान रखेंगी और कोशिश करेंगी की एयर सर्विसेज जल्द से जल्द नार्मल हो जाएं ताकि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुँचाया जा सके।

