सायली सुर्वे: सोशल मीडिया और मेन स्ट्रीम मीडिया पर आज अचानक से एक नाम चर्चा में आ गया है जो है सायाली सुर्वे का। सायाली सुर्वे मॉडलिंग की दुनिया में पहचान बनाने वाली वह युवा मॉडल हैं जिन्होंने 2019 में मिस इंडिया अर्थ प्रतियोगिता जीती थी। हालांकि इन्होंने इंटरफेथ विवाह किया और आज उससे जुड़े विवादों पर खुलकर बात कर रही हैं।
हाल ही में सायाली सुर्वे ने अपने मुस्लिम पति को छोड़कर पुनः हिंदू धर्म में वापसी की है। जिसके बाद उनका जीवन चर्चा में आ गया है। अब लोग जानना चाहते हैं कि क्यों मिस इंडिया अर्थ रह चुकी सायाली सुर्वे उत्पीड़न और मानसिक दबाव झेल रही थी? आखिर सायाली सुर्वे पति कौन हैं? सायाली सुर्वे अब क्या करने वाली है? इत्यादि.

सायाली सुर्वे कौन हैं?
सायाली सुर्वे महाराष्ट्र में रहने वाली एक मॉडल और ब्यूटी पेजेंट प्रतिभागी हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ लेकिन उनकी परवरिश पुणे में हुई। पढ़ाई के मामले में वे बचपन से ही काफी तेज रही हैं। उन्होंने एविएशन में मास्टर की डिग्री हासिल की। सायली जब 20 साल की थीं तब उन्होंने शादी कर ली। मॉडलिंग के दौरान उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
सायाली सुर्वे 2019 में मिस इंडिया अर्थ का खिताब भी जीत चुकी हैं और इसके बाद मीडिया और ग्लैमर इंडस्ट्री में भी जाना पहचाना नाम बन गई। सायाली की छवि लंबे समय तक एक महत्वाकांक्षी मॉडल और स्वतंत्र सोच वाली महिला की रही। लेकिन निजी जिंदगी में शादी के बाद उनके साथ जो घटना हुई उसकी वजह से उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया।

कौन है सायाली सुर्वे के पति ?
सायाली ने इंटरफेथ मैरिज की है। वह खुद हिंदू है परंतु उनके पति आतिफ तासे मुस्लिम धर्म से आते हैं। आतिफ तासे बिजनेसमैन हैं जो महाराष्ट्र के मीरा भायंदर क्षेत्र से जुड़े हैं। रिपोर्ट की माने तो सायाली सुर्वे और आतिफ एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हुआ और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।
सायाली ने इंटरव्यू में बताया है कि जब उन्होंने शादी करने का डिसीजन लिया तब उसका परिवार शादी के खिलाफ था लेकिन वह आतिफ पर पूरा भरोसा करती थी इसीलिए अपने निर्णय पर अड़े रहते हुए उन्होंने विवाह किया। शादी के बाद सायली ने इस्लाम धर्म अपनाया और उनका नाम आतिज़ा तासे कर दिया गया। हालांकि शादी की कुछ ही दिनों बाद समस्याएं शुरू हो गई।
शादी के बाद सायली के साथ क्या हुआ ?
सायाली सुर्वे ने अपनी शादी को लव जिहाद का उदाहरण बताया है। सायाली ने मीडिया के सामने दावा किया की शादी के बाद उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। पहले धर्म परिवर्तन और धार्मिक नियमों के पालन का दबाव बनाया गया। इसके बाद उन्हें परिवार में बिना वजह गलियां सुननी पड़ती थी। उनके पति बिना किसी कारण के उनके साथ मारपीट भी करते थे।
सायाली ने कई बार पुलिस से मदद मांगने की भी कोशिश की लेकिन अपेक्षित सहायता नहीं मिली। सायाली ने यह भी बताया कि वह रिश्ते को बचाने की काफी कोशिश कर चुकी है परंतु उनके 4 बच्चे भी है इसीलिए वे हर बार एडजस्टमेंट का फैसला लेकर पति के साथ रहने लगती। लेकिन आखिरकार अब जब उनकी सहनशक्ति समाप्त हो गई तो उन्होंने इस रिश्ते से बाहर निकलने का फैसला कर लिया।

सायाली सुर्वे ने हिंदू धर्म में की पुनः वापसी
लंबे समय तक पारिवारिक संघर्ष और धार्मिक विवाद से जूझने के बाद अब सायाली सुर्वे ने एक धार्मिक अनुष्ठान के बाद पुनः हिंदू धर्म अपनाया है। अब उन्होंने अपना नाम आध्या सुर्वे नाम रख लिया है। उनके इस धर्म परिवर्तन प्रक्रिया के कई फोटोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। और लगभग हर न्यूज़ चैनल पर आज उनकी खबर को चल रही है।
सायाली सुर्वे आगे क्या करने वाली है?
सायाली ने अपने इंटरव्यू में बताया है कि वह फिलहाल महाराष्ट्र की पिपरी चिंचवड में रह रही हैं। वह जिंदगी को नए सिरे से शुरू करने की कोशिश कर रही हैं। वह अपने बच्चों और अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं और आने वाले समय में ऐसी महिलाओं को जागरूक करना चाहती है जो उनकी तरह गलत निर्णय ले लेती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे अपने करियर को आगे बढ़ाने की योजना बना रही है शायद वे सोशल मीडिया का सहारा लेंगी।
सायाली सुर्वे एक मॉडल और मिस इंडिया अर्थ प्रतियोगिता से पहचान बनाने वाली महिला है जिन्होंने विवाह उत्पीड़न, दबाव और धर्म परिवर्तन के बाद अब पुनः हिंदू धर्म में वापसी की है और उनकी कहानी अब देश भर में चर्चा का विषय बन गई है













