पद्म अवॉर्ड्स 2026: गणतंत्र दिवस का महत्व भारत में केवल ध्वज फहराने और परेड करने तक सीमित नहीं रहता। हर साल इस दिन कुछ ऐसे नाम का ऐलान किया जाता है जिन्होंने अपने कर्मों से इतिहास रचा हो। जी हां, यह ऐसे लोग होते हैं जिन्होंने अपने क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया हो। वर्ष 2026 के लिए भी पद्म पुरस्कार (Padma Awards) 2026 की सूची आ चुकी है और इन सभी नायकों को 26 जनवरी 2026 के दिन देश का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया जाने वाला है।
हर वर्ष 25 जनवरी 2026 को पद्म पुरस्कार विजेताओं की सूची जारी की जाती है। इसमें क्रिकेट के मैदान से लेकर सिनेमा के पर्दे तक चमकने वाले सितारे, राजनीति, संगीत, समाज सेवा, शिक्षा के नायक शामिल होते हैं। जिन्होंने बिना शोर मचाए देश की नींव मजबूत की। साल 2026 की सूची इसलिए भी खास हो जाती है क्योंकि इसमें रोहित शर्मा की कप्तानी, अलका याग्निक की साधना, धर्मेंद्र का सिनेमा को योगदान सम्मानित किया गया है। इस सूची में कुल 131 हस्तियों के नाम शामिल किए गए हैं जिन्होंने अपने काम से देश को पहचान दिलाई है।
2026 पद्म पुरस्कारों की सूची
2026 के पद्म पुरस्कारों में कुल 131 विजेताओं को शामिल किया गया है, जिसमें 5 से पद्म विभूषण, 13 पद्मभूषण और 113 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं।इन पुरस्कारों में कला, खेल, साहित्य, विज्ञान, शिक्षा, सार्वजनिक सेवा, सामाजिक कार्य, उद्योग जैसे तमाम क्षेत्रों को जोड़ा जाता है।
पद्म विभूषण 2026 सर्वोच्च सम्मान
यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है जो अत्यंत उत्कृष्ट और विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इस वर्ष इस सूची में निम्नलिखित नाम शामिल किए गए हैं
धर्मेंद्र सिंह देओल(posthumus):भारतीय सिनेमा में अपने अभूतपूर्व काम के लिए
के टी थॉमस: न्याय क्षेत्र और सामाजिक सेवा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए
एन राजाम: शास्त्रीय संगीत और सांस्कृतिक कला में विशिष्ट योगदान
पी नारायण: साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान
वी एस अच्युतानंदन(posthumus):सार्वजनिक सेवा और समाज के उत्थान में योगदान
पद्म भूषण 2026
पद्म भूषण उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में उच्च दर्जे की सेवा की हो। इस श्रेणी में निम्नलिखित नाम शामिल है
अलका याग्निक: भारतीय गीत संगीत की सुनहरी आवाज
भगत सिंह कोश्यारी: सार्वजनिक सेवा में योगदान
कल्लीपट्टी रामास्वामी पल्लनिस्वामी: चिकित्सा सेवा और समाज सेवा में योगदान
मम्मूथी: दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित अभिनेता
नोरी दत्तात्रेयुडु: शिक्षा और समाज में योगदान
पीयूष पांडे (posthumus): विज्ञापन और संचार कला में प्रभावशाली योगदान
एस के एम माइलैन्धन: उद्योग और सामाजिक विकास में अभूतपूर्व योगदान
शतावधानी आर गणेश: कला और सांस्कृतिक क्षेत्र में योगदान
शिबू सोरेन (posthumus): राजनीतिक और सार्वजनिक सेवा
युडे कॉटक: बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में योगदान
वी के मल्होत्रा (posthumus): सार्वजनिक क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान
वेलापल्ली नाटेशन: सामाजिक कार्य में अभूतपूर्व योगदान
विजय अमृतराज: महान टेनिस खिलाड़ी जिन्हें खेल में पद्मभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।
पद्मश्री 2026
पद्मश्री भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो उल्लेखनीय और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। इस श्रेणी में 2026 में कुछ विशेष नाम शामिल किए गए हैं
- खेल क्षेत्र
रोहित शर्मा: क्रिकेट टीम के कप्तान और विश्व प्रसिद्ध बल्लेबाज
हरमनप्रीत कौर: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान
सविता पूनिया: भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रमुख गोलकीपर
प्रवीण कुमार: क्रिकेट में उल्लेखनीय सेवा
बलदेव सिंह, भगवानदास, के पजानिवेल: खेल क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान
- कला शिक्षा और सामाजिक कार्य
आर माधवन: भारतीय सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान प्रोसेनजीत चटर्जी : बंगाली फिल्म उद्योग के प्रमुख अभिनेता
सतीश शाह (posthumus): टेलीविजन के हास्य अभिनेता के रूप में योगदान
आर्मिदा फर्नांडिस: मुंबई में मानव दूध बैंक से बच्चों की जान बचाने वाली महिला
इसके अलावा अन्य 45 नायकों को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने एक आम व्यक्ति होते हुए भी सामाजिक क्षेत्र में खास योगदान दिया है जिनका जीवन किसी प्रेरणा स्रोत से कम नहीं।
26 जनवरी 2026 के दिन इन विजेताओं को क्या मिलेगा
26 जनवरी 2026 के दिन इन विजेताओं का नाम राष्ट्र के सर्वोच्च से सम्मान की सूची में शामिल किया जाएगा। मीडिया और देशभर में राष्ट्रीय सम्मान मिलेगा। हालांकि असली सम्मान मार्च-अप्रैल 2026 में राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में दिया जाता है। जहां उन्हें तांबे या कांस्य से बने मेडल, राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरीत सम्मान पत्र प्रदान किया जाता है। इस दौरान किसी प्रकार की नकद राशि नहीं दी जाती। यह जीवन भर की एक राष्ट्रीय प्रतिष्ठा होती है।
कुल मिलाकर पद्म अवार्ड 2026 की घोषणा ने साबित कर दिया है कि भारत में सेवा, उत्कृष्टता और समर्पण को सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है। कला हो, खेल हो, सामाजिक सेवा हो, शिक्षा हो, चिकित्सा हो या फिर कोई भी क्षेत्र, अभूतपूर्व योगदान कभी भी व्यर्थ नहीं जाता। यहां अपना योगदान देने वाले लोगों को सराहा जाता है, पहचाना जाता है और उन्हें राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जाता है।
Read More: Republic Day 2026: कौन है इस बार गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि और क्या है चयन का पूरा गणित












