मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से से काफी दर्दनाक सूचना सामने आया है भागीरथपुरा में दूषित पानी के वजह से बीमार वालों की संख्या दिन बा दिन बढ़ते जा रहा है इंदौर शहर ख़राब पानी के सेवन से प्रभावित होते जा रहा है मरीज बढ़ते के साथ साथ कई लोगों की मौत भी हो गयी है | बताया जा की अब तक लगभग 2800 लोग इस से प्रभावित हुवे है |
इस से बचने के लिए और लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 21 टीम का गठित किया है पुरे 21 टीमें घर जा – जा के लोगों को गर्म या उबला पानी सेवन करने का सलाह से रही है |
अब तक कितने प्रभावित और कितनों की मौत

जहरीले पानी के सेवन से शहर में स्वास्थ्य संकट गहराता जा रहा है बीते 24 घंटो में गुरुवार को 338 नए मरीज मिले हैं और उल्टी-दस्त (डायरिया) के 338 नए मामले दर्ज किए गए हैं, और बताया जा रहा की 32 लोगों का गंभीरता को देखते हुवे उन्हें ICU में रखा गया है अब तक तक़रीबन 2800 कैस सामने आ चुके है |
अब तक 14 लोगो की मौत हो चुकी है पानी की प्रभवित से
गुरुवार को भागीरथपुरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में सुबह से लेकर देर रात तक मरीज आते रहे।
बताया जा रहा है की यहाँ बच्चे , बूढ़े और नवयुवक अपनी अलग अलग समस्या लेकर आ रहे थे पर ज्यादातर केस उल्टी-दस्त के आ रहे है और ये भी बताया गया है की कई परिवार में तो पूरा सदस्य प्रभावित हो गए है |
गंभीर हालत को देखते हुवे प्रशाशन अलर्ट
इंदौर के भागीरथपुरा में गंभीरता को देखते हुए प्रशाशन अलर्ट दिखा रही है साथ ही साथ नगर निगम भी हाई अलर्ट दिखी बताया जा रहा है की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 21 टीमें बनाई है, जिसमें डॉक्टर, पैरामेडिकल, एएनएम व आशा कार्यकर्ता शामिल है। घर-घर जाकर लोगों को गर्म पानी सेवन एवं बाहर का खाना ना खाने की सलाह दे रही है।
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी की वजह से शुक्रवार को एक और बुजुर्ग महिला की मौत की जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही दूषित पानी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 15 पर पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला का अरविंदो अस्पताल में इलाज चल रहा था।
घर-घर जा के लोगों से किया जा अपील

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नागरिकों से कर रहा अपील :
- गर्म किया हुवा पानी या फिल्टर्ड पानी का सेवन करे
- बाहर में रखा हुवा खाना न खाये या तो बाहर का खाना को पूरी तरह से एवॉइड करे
- अगर किसी जैसे उल्टी, दस्त, बुखार या कमजोरी जैसे लक्षण दिख तो फ़ौरन नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करे और सलाह ले
5 नंबर पर 2026 के पहला दिन बढ़ी शिकायतें
2026 के शुरुआत में ही भागीरथपुरा में प्रदूषित पानी के वजह से दर्जनों के मोत के बाद जल सम्बन्धी शिकायतों पर गंभीरता लेना आरम्भ हो गया है नए साल के पहले दिन 2.30 बजे तक इंदौर-311 हेल्पलाइन पर पिछले 24 घंटे में 206 जल संबंधित पहुंची। जिसमे सबसे ज्यादा शिकायतें जोन नंबर पांच से था |












