Canada: भारत की तरफ से कनाडा को यह साफ बता दिया गया है कि यदि कनाडा आतंकवादियों का साथ देगा तो भारत से उलझकर वह सही नहीं करेगा और अब भारत के उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी कनाडा को एक बड़ा झटका दे दिया है क्योंकि महिंद्रा ऐंड महिंद्रा कंपनी की तरफ से कनाडा में चल रहे अपनी कंपनी के कामकाज को बंद कर दिया है।

Canada में इस कंपनी के कामकाज हुए बंद
आपको बता दे की महिंद्रा ऐंड महिंद्रा कंपनी ने Canada में चल रही अपनी एक कंपनी के सभी कामकाज पर रोक लगा दी है और इस कंपनी का नाम रेसन एयरोस्पेस कॉरपोरेशन है क्योंकि भारत और कनाडा के बीच में जिस तरह से तनाव बढ़ रहा है इसीलिए इस कंपनी के सभी ऑपरेशन को कनाडा में बंद कर दिया गया है क्योंकि इस कंपनी की 11.18 फ़ीसदी हिस्सेदारी Mahindra & Mahindra कंपनी के पास है।
भारत ने दी कनाडा को आतंकवादियों की लिस्ट

भारत की तरफ से Canada को आतंकवादियों की एक लिस्ट दी गई है लेकिन कनाडा की तरफ से इन आतंकवादियों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। इसी के साथ पिछले 1 साल के अंदर कनाडा में करीब 15 भारत विरोधी घटनाएं हो चुकी है लेकिन कनाडा की सरकार की तरफ से इन पर कोई भी एक्शन नहीं लिया गया है।
कनाडा की तरफ से Hardeep Singh Nijjar की हत्या के बारे में भारत से कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है सिर्फ भारत पर आरोप लगाया गया है।
यह भी पढ़े:- इस Electric Car की है भारी डिमांड, फुल चार्ज में मिलेंगे 512 किलोमीटर रेंज
हिंदुओं को दी जा रही है कनाडा में धमकी
Canada में रहने वाले हिंदुओं को खालिस्तान समर्थन गुरपतवंत सिंह पन्नू की तरफ से यह धमकी दी जा रही है कि वह कनाडा को छोड़कर वापस भारत चले जाएं। इसीलिए कनाडा में रहने वाले हिंदुओं की तरफ से पर्ची लिखकर इसके खिलाफ शिकायत भी की गई है और सोशल मीडिया पर पन्नू ने एक वीडियो जारी करके यह धमकी दी है।
कनाडा के हिंदुओं से कहा है कि तुम्हारी मंजिल भारत है इसीलिए कनाडा छोड़कर भारत चले जाओ लेकिन अभी भी कनाडा के प्रधानमंत्री की तरफ से इस बात को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
यह भी पढ़े:- IPhone 14 को खरीद सकते हैं आधी से कम कीमत में, 128GB स्टोरेज के साथ मिलेगा धांसू कैमरा

