Nagpur: महाराष्ट्र के Nagpur से एक दर्दनाक मामला सामने आया हैं। जिसमें एक 15 साल की नाबालिक ने यूट्यूब वीडियो के माध्यम से एक बच्ची को जन्म दिया, फिर खुद ही गला घोट कर उसकी जान ले ली। नाबालिक का हुआ था यौन शोषण, यूट्यूब वीडियो देख कर दिया था बच्ची को ज...
Nagpur: महाराष्ट्र के Nagpur से एक दर्दनाक मामला सामने आया हैं। जिसमें एक 15 साल की नाबालिक ने यूट्यूब वीडियो के माध्यम से एक बच्ची को जन्म दिया, फिर खुद ही गला घोट कर उसकी जान ले ली।
नाबालिक का हुआ था यौन शोषण, यूट्यूब वीडियो देख कर दिया था बच्ची को जन्म : Nagpur
Nagpur के अंबाझरी इलाके मे रहने वाली नाबालिक की उम्र केवल 15 वर्ष थी। वो सोशल मीडिया के माध्यम से एक व्यक्ती से मिली। जिसने नाबालिक का यौन शोषण किया था।
[caption id="attachment_27224" align="alignnone" width="720"]

credit: google[/caption]
नाबालिक गर्भवती हो गई और उसने ये बात सबसे छुपा कर रखी। उसने गोपनीयता बनाए रखने के लिए घर में ही खुद की डिलिवरी करने का निर्णय लिया और यूट्यूब वीडियो देखना शुरू कर दिया।
अंत मे 2 मार्च को Nagpur स्थित घर मे नाबालिक ने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। फिर तुरंत गला दबाकर हत्या कर दी।
घर के एक डिब्बे में मिला नवजात बच्ची का शव, भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए
नाबालिक लकड़ी ने नवजात की हत्या करने के बाद उसे घर में ही एक डिब्बे में बंद करके रख दिया था। नाबालिक ने घर वालों की गैर मौजूदगी में इस घटना को अंजाम दिया।
[caption id="attachment_27223" align="alignnone" width="696"]

credit: google[/caption]
लेकिन नाबालिक लड़की की माँ के घर आते ही वो ये राज़ छुपा ना सकीं। जिसके बाद नाबालिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया और नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
Also read:
मुंबई में महिला का गला दबाकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
बीमारी के बहाने छुपाई थी गर्भवती होने की बात
Nagpur पुलिस ने बताया कि लकड़ी ने अपने गर्भवती होने की बात ये कह कर छुपाई कि उसे कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हैं। जब नाबालिक ने बच्ची को जन्म दिया तब माँ घर पर नहीं थी।
माँ के घर लौटते ही जब माँ ने उसे उसके स्वास्थ्य के बारे मे पूछा तो नाबालिक ने सारी कहानी माँ को बताई।
फ़िलहाल नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आते ही नाबालिक को गुनाहगार करार दिया जाएगा। पुलिस ने बताया हैं कि नाबालिक पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
Also read:
MP News: Youth Does This Horrific Thing to Police Just After Releasing From Jail