Mahindra ने अपनी दो अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों Mahindra XEV 9e और Mahindra BE 6e का नया टीजर जारी किया है। इस बार कंपनी ने दोनों कारों के फाइनल एक्सटीरियर डिजाइन का खुलासा किया है। इससे पहले कंपनी ने दोनों कारों के इंटीरियर डिजाइन की झलक दिखाई थी। दोनों...

आगामी XEV 9e और BE 6e इंग्लो प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं, जिसे हाई परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। XEV 9e एक लग्जरी इलेक्ट्रिक कार का अहसास देगी, जबकि BE 6e बोल्ड और एथलेटिक परफॉर्मेंस देगी। नए टीजर के मुताबिक, XEV 9e और BE 6e इलेक्ट्रिक एसयूवी में शार्प लुकिंग एलिमेंट्स के साथ फ्यूचरिस्टिक, एयरोडायनामिक डिजाइन मिलेगा।
Mahindra XEV 9e के फ्रंट में L-शेप्ड LED DRLs, कनेक्टेड LED लाइटबार और वर्टिकल लाइटिंग के साथ क्लोज्ड ग्रिल, स्वूपिंग बोनट और नया महिंद्रा EV लोगो है। वहीं, Mahindra BE 6e में XUV 3XO से प्रेरित फ्रंट लाइट सिस्टम होगा और इसमें महिंद्रा लोगो की जगह BE लोगो होगा। BE 9e में इनवर्टेड C-शेप्ड कनेक्टेड LED DRL और कनेक्टेड LED टेल लाइट है। दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी में बोल्ड कैरेक्टर लाइन्स और बड़े व्हील आर्च मिलेंगे।
इससे पहले, महिंद्रा XEV 9e और BE 6e के केबिन की झलक दिखाई गई थी। XEV 9e में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप है, जिसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, टच स्क्रीन और पैसेंजर डिस्प्ले शामिल है। वहीं BE 6e में डुअल इंटीग्रेटेड स्क्रीन दी गई है। दोनों मॉडल में इल्युमिनेटेड लोगो और पैनोरमिक सनरूफ के साथ 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।
फीचर्स की बात करें तो XEV 9e में मल्टी-जोन AC, वायरलेस फोन चार्जर, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और वेंटिलेटेड और पावर्ड सीट्स दी जा सकती हैं। इसमें व्हीकल-टू-लोड और रीजनरेशन मोड भी मिलेंगे। वहीं BE 6e में मल्टी-जोन एसी, वायरलेस फोन चार्जर और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम भी दिया जा सकता है। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं।
महिंद्रा XEV 9e का मुकाबला अपकमिंग टाटा हैरियर EV और सफारी EV से होगा। वहीं BE 6e का मुकाबला टाटा कर्व EV, MG ZS EV, अपकमिंग मारुति ई-विटारा और हुंडई क्रेटा EV से होगा।
Read Also: New-generation Honda Amaze 4 दिसंबर को होगी भारत में लॉन्च