ज्यादा शराब पीने का लिवर पर सबसे ज्यादा होता है असर
Heath Tips : बदलती लाइफस्टाइल के दौर में अधिकतर लोग शराब का सेवन (alcohol abuse) करते हैं। ज्यादा शराब पीने का लिवर पर सबसे ज्यादा असर होता है। अल्कोहल (alcohol) की अधिकता के कारण लिवर पर स्कार होने लगते हैं। ये लिवर के ऊपर घाव जैसे बन जाते हैं जिससे लिवर सिरोसिस और लंबे समय में लिवर फेल होने का खतरा बढ़ जाता है।
भले ही आप कभी-कभी या कम मात्रा में शराब का सेवन करते हों, लेकिन ये लिवर के लिए हानिकारक ही है। डॉक्टर के अनुसार अगर शरीर में ये लक्षण दिखाई (Symptoms of alcoholic liver) दें तो समझ लें कि शराब लिवर पर बुरा असर डाल रही है और इसे तुरंत छोड़ देना ही आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। जानें कौन से हैं वो लक्षण…
Read Also- तनाव से चाहिए है छुटकारा तो अपनाएं ये उपाय, इन चीजों से करें तौबा
शराब से लिवर पर असर, ये लक्षण हैं खतरनाक
सुबह उठकर भारीपन महसूस होना
अगर आपने रात में थोड़ी सी भी शराब पी हो और सुबह उठकर आपका सिर भारी है। एनर्जी एकदम लो महसूस हो रही है। किसी भी काम को करने का मन नहीं हो रहा है। उल्टी और उबकाई जैसी महसूस होना। शरीर में दर्द और शरीर में कमजोरी महसूस हो रही है, तो ये ठीक नहीं है। अगर ये लक्षण आपको महसूस हो रहे हैं तो ये अर्ली लिवर फेलियर के लक्षण हैं। इसका मतलब है कि आपके लिवर का डिसफंक्शन शुरू हो चुका है और आपको अपने अल्कोहल को तुरंत बंद कर देना चाहिए।

पेट की समस्या बहुत बढ़ रही है
दूसरा लक्षण है अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं बहुत ज्यादा बढ़ रही हैं जैसे कि पेट में दर्द, उल्टी, उबकाई, पेट भारी रहना, पेट में गैस, डकार बहुत आने जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो इसका मतलब है कि शराब आपकी गट लाइन को प्रभावित कर रही है। इसलिए अल्कोहल का सेवन बिल्कुल बंद कर दें।
नींद टूट-टूट कर आती है
अगर रात में नींद टूट-टूट कर आती है। पूरी डीप स्लीप नहीं ले पाते हैं। बहुत लेजीनेस महसूस करते हैं बहुत थकान महसूस करते हैं। रात को जल्दी नींद नहीं आती है। बिना पीए नींद नहीं आती है तो समझ लें कि अल्कोहल पर आपकी निर्भरता बढ़ती जा रही है। ऐसे में आपको तुरंत अपने अल्कोहल इनटेक को बंद कर देना चाहिए।
लिवर पर शराब का असर क्यों पड़ता है?
- शराब खून में मिलती है
- लिवर उसे तोड़कर शरीर से बाहर निकालने की कोशिश करता है
- इस प्रक्रिया में जहरीले तत्व बनते हैं
- ये तत्व लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुँचाते हैं
- अगर शराब पीना रोज़ाना या लंबे समय तक चलता रहे, तो लिवर को ठीक होने का समय ही नहीं मिलता। यहीं से शराब से होने वाला
- लिवर रोग शुरू होता है।
- शराब कितनी मात्रा में लिवर को नुकसान पहुँचाती है?
- इसका कोई एक तय जवाब नहीं है।
Read Also- आंखों के लिए रामबाण एक्सरसाइज, अगर अपना ली तो उतर जाएगा चश्मा
लिवर को नुकसान इन बातों पर निर्भर करता है
- शराब की मात्रा
- कितने सालों से पी जा रही है
- रोज़ पीते हैं या बिंज ड्रिंकिंग करते हैं
- शरीर की बनावट और पोषण
- कुछ लोगों में कम शराब से भी लिवर खराब हो सकता है।
शराब धीरे-धीरे लिवर को कैसे खराब करती है?
- शराब टूटकर जहरीले तत्व बनाती है
- ये तत्व लिवर सेल्स को नुकसान पहुँचाते हैं
- लिवर में चर्बी जमा होने लगती है
- सूजन और घाव बनने लगते हैं
- लिवर की कार्यक्षमता कम होती जाती है
- यह प्रक्रिया सालों में चुपचाप होती है।
अल्कोहलिक लिवर के लक्षण (Symptoms of alcoholic liver)
- शुरुआती लक्षण (अक्सर नज़रअंदाज़ हो जाते हैं)
- थकान और कमजोरी
- भूख कम लगना
- हल्का लिवर दर्द
- मतली
गंभीर लक्षण
- आंखों और त्वचा का पीला होना
- पेट में पानी भरना
- पैरों में सूजन
- उल्टी में खून
- भ्रम या बेहोशी
- इन लक्षणों में तुरंत डॉक्टर से संपर्क ज़रूरी है।

