रात में फल खाना सही है या गलत : फल खाना हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। हर डॉक्टर और न्यूट्रीशनिस्ट एक्सपर्ट रोजाना विभिन्न प्रकार के फल खाने की सलाह देते हैं। फलों में विभिन्न प्रकार के विटामिन, मिनरल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। लेकिन अक्सर फल खाने के दौरान हम में से कुछ लोग ऐसी गलतियां करते हैं जिसके चलते हमें फलों का सही पोषण नहीं मिलता, बल्कि फल हमारे लिए नुकसानदायक हो जाते हैं।
जी हां अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि रात में फल खाना चाहिए या नहीं? रात में फल खाना सही है या गलत? बहुत से लोग रात को खाना खाने के बाद फल खाते हैं या देर रात भूख लगने पर फल खा लेते हैं, यह सोचकर कि यह हेल्दी ऑप्शन है। लेकिन एक्सपर्ट्स की माने तो कई बार यह आदत पाचन से जुड़ी समस्या, ब्लड शुगर का उतार चढ़ाव जैसी परेशानी पैदा कर सकती है। यही कारण है कि 90% लोग फल खाने के समय को लेकर गलती करते हैं।
रात में फल खाना सही है या गलत?
आयुर्वेद और मॉडर्न साइंस के अनुसार फलों में भरपूर मात्रा में पोषण होता है। फल हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी होते हैं। लेकिन फल खाने का सबसे सही समय सुबह या दिन का होता है। क्योंकि इस समय शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और खाया हुआ फल आसानी से पच जाता है।
रात में शरीर की पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इस दौरान शरीर को आराम की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में फलों में मौजूद प्राकृतिक शुगर एनर्जी स्पाइक पैदा कर सकती है जिससे नींद आने में समस्या, गैस, एसिडिटी, अपच तनाव जैसी परिस्थितियां भी पैदा हो सकती हैं।
इसीलिए रात को खाना खाने के तुरंत बाद फल नहीं खाना चाहिए। हालांकि खाना नहीं खाया हो तो फल खाया जा सकता है या फिर रात का खाना और फल को सीमित मात्रा में एक साथ खाया जा सकता है।

रात में फल खाने से होने वाली समस्या
- रात में फल खाने से पाचन संबंधित समस्याएं पैदा होती हैं।
- भरपेट भोजन खाने के बाद पेट में पहले ही जगह नहीं होती ऊपर से जब फल खाये जाएंगे तो यह गैस, अपच, पेट फूलना जैसी समस्या पैदा कर सकते हैं।
- इसके साथ ही फलों में नेचुरल शुगर मौजूद होती है।
- खाना खाने के बाद फल खाने की वजह से शुगर लेवल स्पाइक हो सकता है और यह विभिन्न प्रकार की समस्याओं को भी पैदा कर सकता है।
- कुछ फल इंस्टेंट एनर्जी देते हैं और देर रात इन्हें खाने की वजह से एनर्जी स्पाइक हो जाते हैं जो नींद की समस्या को पैदा कर सकते हैं।
- कई फल भरपूर मात्रा में शुगर और कार्ब्स रखते हैं। इनमें कैलोरी भी भरपूर मात्रा में होती है। इसीलिए रात में फल खाने से शरीर मे। कैलोरी जमा हो जाती है और वजन बढ़ने का खतरा भी होता।
रात में फल कब खाना चाहिए?
- रात में फल तब खाना चाहिए जब आपको देर रात हल्की भूख लगी है।
- भारी स्नेक्स की जगह यदि आप हेल्दी विकल्प चाहते हैं तो खाना खाने की जगह फल को शामिल करना चाहिए।
- हल्का खाना खाने के बाद भी आप रात को फल खा सकते हैं।
- लेकिन इसके लिए सही फल का चुनाव करना और सीमित मात्रा में फल खाना जरूरी है।
रात में कौन से फल नहीं खाना चाहिए ?
रात में ऐसे फल नहीं खाना चाहिए जो पाचन संबंधित समस्या बढ़ाएं या जिनमें कैलरी या शुगर ज्यादा हो। जैसे की केला, आम, अंगूर, तरबूज इत्यादि। कुछ फलों में ठंडी तासीर होती है वह बलगम बढ़ाते हैं। कुछ में शुगर ज्यादा होती है।कुछ में पानी की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए नींद बार-बार टूटती है।
रात में कौन से फल खाए जा सकते हैं?
- रात में पपीता जो पाचन के लिए अच्छा है खाया जा सकता है।
- इसके अलावा सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और यह पचने में हल्का होता है इसका भी सेवन किया जा सकता है।
- यदि किसी को नींद की समस्या है तो रात में नींद कीवी का सेवन किया जा सकता है।
- हालांकि अमरूद भी रात में खाया जा सकता है लेकिन सीमित मात्रा में और भुना हुआ अमरुद फायदेमंद होता है।
अच्छी सेहत के लिए फल खाने का सही समय क्या है?
हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो अच्छी सेहत के लिए सुबह खाली पेट फल खाया जाना चाहिए। इसके अलावा नाश्ते या दोपहर के भोजन के बीच में विभिन्न प्रकार के फलों को खाया जा सकता है। ऐसे लोग जो वर्कआउट करते हैं वह एक्सरसाइज या योग के बाद भी फल खा सकते हैं।
कुल मिलाकर फल हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन इन्हें सही समय पर खाना भी उतना ज्यादा जरूरी है। सही फलों का चुनाव करना ,सही समय पर खाना ही फलों का पूरा पोषण आपके शरीर को प्रदान करता है। यदि आपको रात में भूख लगती है तो हेल्दी और लो कैलरी वाले फल खाएं। लेकिन इसे रोजाना की आदत ना बनाएं। फलों को खाने का सबसे सही समय सुबह या नाश्ते के बाद ही है।













