Fashion: शादियों का सीजन आते ही बाजारों में चहल-पहल हो जाती है। बहुत सारे लोग खरीदारी करने जाते हैं, खासकर तब जब किसी लड़की की शादी होती हो। हर लड़की अपनी शादी के पहले ही दिन अपने ससुराल में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। इसलिए, उसके पास बहुत सारे प्रश्न हैं कि कैसे तैयारी करें, क्या पहनें, और कैसे सहज रहें।
आज हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पहनकर आप स्टाइलिश दिख सकती हैं। कुछ अभिनेत्रियों ने सुझाव दिया है कि आप शादी के बाद सूट और कुर्तियां पहनें, जो इस समय स्टाइल और ट्रेंड दोनों में हैं। आप इन ड्रेसेस को धार्मिक समारोहों जैसे घर की पूजा या शादी के बाद होने वाले अनुष्ठानों के लिए भी पहन सकती हैं।
गौहर खान का Fashionable स्टाइल अपनाए

Credit: Google
गौहर खान हमेशा ही अपने स्टाइलिश आउटफिट्स की वजह से सुर्खियों में रहती हैं और वह अब अपने प्रेग्नेंसी के दिनों को एन्जॉय कर रही हैं। वह अक्सर एथनिक कपड़े पहने नजर आती हैं और अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो आप उनके लुक से कुछ टिप्स सीख सकती हैं। यह फ्लोरल गाउन आपको खूबसूरत लुक देगा।
करिश्मा तन्ना की तरह पहनें प्लाजो-कुर्ता

Credit: Google
अगर आप ऐसी चीजें पहनना पसंद करती हैं जो आरामदायक हों और आपको अच्छा महसूस कराती हों, तो इस तरह के पलाज़ो कुर्ता एक बेहतर विकल्प है। आप अपने बालों को खुला रख सकती हैं और साथ ही बड़े झुमके भी पहन सकती हैं।
आलिया की तरह पहने अनारकली कुर्ता

Credit: Google
कॉटन का यह अनारकली सूट गर्मियों के लिए बेहद आरामदायक और परफेक्ट है। इसमें आप स्टाइलिश, Fashionable और खूबसूरत लगेंगी। आलिया इस आउट्फिट में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। यह आउट्फिट आलिया ने अपनी शादी के बाद पहना था।
अनुष्का सेन का नया लुक

Credit: Google
अनुष्का सेन का ये न्यू Fashionable लुक नई दुल्हनों के लिए सबसे परफेक्ट है। आप इस तरह के आउटफिट का कपड़ा लेकर सिलवा सकती हैं। इसकी कुर्ती बनवाते समय फिटिंग का खास ध्यान रखें।
यह भी पढ़े: Ishita Dutta: माँ बनने वाली हैं Ajay Devgan की ऑन्स्क्रीन बेटी, वीडियो हो रहा वायरल
दिव्यंका त्रिपाठी की तरह पहने स्कर्ट-कुर्ता

Credit: Google
अगर आप हैवी Fashionable आउट्फिट पहनना पसंद करती हैं तो दिव्यंका की तरह स्कर्ट और कुर्ता तरी कर सकती हैं। इसके साथ आप दुपट्टे के साथ एयरिंगस कैरी कर सकती हैं जो आपके लुक को चार चांद लगा देगा।
यह भी पढ़े: Here are 4 Zodiac Signs Who Can’t Face Rejections





