Lawrence Bishnoi and Salman Khan: हाल ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक बार फिर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को माफी मांगने या परिणाम भुगतने की धमकी दी है। Salman Khan मांफी मांग ले नहीं तो........ सलमान खान को मारने की धमकी को लेकर किये एक सवाल में लॉरेंस न...

credit: google[/caption]
गौरतलब है कि इस बात को संज्ञान में लेते हुए मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा का रिव्यू शुरू किया और रिव्यू के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती हैं।
credit: google[/caption]
Lawrence Bishnoi: का कहना हैं कि सलमान ने हमारे समाज को बहुत नीचा दिखाया है। हमारे समाज में पर्यावरण के पेड़ पौधों और जीव जन्तु को लेकर काफी मान्ताएं हैं। उसने हमारे समाज का अपमान किया है हम यह चाहते हैं कि राजस्थान के बीकानेर में हमारे बिश्नोई समाज का एक मंदिर है और सलमान वहां आकर माफी मांग ले।
Credit: Google[/caption]
सलमान को लेकर मेरे दिल में बचपन से ही गुस्सा है। हम उनकी ईगो जरूर तोड़ेंगे। हमारे समाज के लोगों को सलमान ने पैसे भी ऑफर किए थे, लेकिन हम उनको दौलत के लिए नहीं, अपने मकसद के लिए मारेंगे।
credit: google[/caption]
दरअसल, साल 2018 में लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को पहली बार जान से मारने की धमकी दी थी। तब से अभी तक इस गैंग के निशाने पर सलमान खान हैं। गौरतलब है कि साल 1998 के काले हिरण के शिकार मामले में सलमान फंसे हैं,जिसको लेकर लॉरेंस अब सलमान से बदला लेना चाहता है।
Also Read: Priyanka Chopra: शाहरुख खान को दिया प्रियंका ने मुंह तोड़ जबाब, दोनों के बीच हुई जमकर बहस
credit: google[/caption]
ऐसे में काले हिरण के शिकार मामले में अभियुक्त सलमान खान को लॉरेंस गैंग के मेंबर संपत नेहरा ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद, साल 2022 में एक चिट्ठी के माध्यम से सलमान को धमकी दी गई थी, जो उनके पिता सलीम खान को मिली थी। चिट्ठी में लिखा था कि सिद्धू मूसेवाला के जैसा ही सलमान खान का हाल कर दिया जाएगा।
Also Read: Shahrukh Khan Used to Sing A Special Song for Gauri Khan! What Song Was That?