यूपी: लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले में किसानों की मौत के हिसंक घटना के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे किसानों को कुचल रही एक काली एसयूवी का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिससे लगभग 4 किसानों की मौत हो गयी।

वीडियो को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया था, जो लखीमपुर जाते समय सीतापुर में पुलिस हिरासत में हैं। वीडियो के साथ एक संदेश में गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि वाहन के चालक को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।
बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे द्वारा किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप है। इस वीडियो में SUV कार नारेबाजी करते किसानों को रौंदते हुए जाती दिख रही है। प्रियंका गांधी ने सरकार से सवाल पूछा है कि आपकी सरकार ने मुझे पिछले 28 घंटे से बिना किसी आदेश और एफआईआर के हिरासत में रखा है, और अपराधी पर कार्यवाही तक नहीं की गई। प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी को ट्वीट किया।
.@narendramodi जी आपकी सरकार ने बग़ैर किसी ऑर्डर और FIR के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 5, 2021
अन्नदाता को कुचल देने वाला ये व्यक्ति अब तक गिरफ़्तार नहीं हुआ। क्यों? pic.twitter.com/0IF3iv0Ypi
सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस समर्थकों का धरना जारी है, जहां कांग्रेस महासचिव को हिरासत में लिया गया है। उसे सोमवार को लखीमपुर खीरी जाते समय हिरासत में लिया गया था।