वॉलिवुड अभिनेत्री Kangana Ranaut सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। वह किसी न किसी विषय के कारण मीडिया की सुर्खियों मे बनी ही रहती है। हाल ही में Kangana Ranaut ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की।जिसमें उन्होने अपनी 8 बेहद पसंदीदा फिल्मो के बार...
वॉलिवुड अभिनेत्री Kangana Ranaut सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। वह किसी न किसी विषय के कारण मीडिया की सुर्खियों मे बनी ही रहती है।
हाल ही में Kangana Ranaut ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की।जिसमें उन्होने अपनी 8 बेहद पसंदीदा फिल्मो के बारे मे बताया है।आश्चर्य की बात यह है कि Kangana की इन 8 पसंदीदा फिल्मों मे महज एक ही हिन्दी फिल्म का नाम शामिल है।
लिस्ट मे मॉर्गन फ्रीमैन की द शॉशैंक रिडेम्पशन भी शामिल
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1632982529245597696?s=20
1) अमेडियस 2) द शॉशैंक रिडेम्पशन 3) अमेरिकन ब्यूटी 4) प्यासा 5) अमौर 6) सेवन ईयर इच 7) इंटरस्टेलर 8) द नोटबुक Kangana Ranaut की 8 पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।
Also Read:
SS Rajamouli के खिलाफ, नही सुनेंगी Kangana Ranaut कोई भी बात
कंगना ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि अगर आपने ये फिल्में नही देखी तो जरुर देखें।इस पोस्ट पर कई सिलेब्स और फैन्स ने उन्हे फिल्म के लिए धन्यवाद भी कहा।
पसंदीदा 8 की लिस्ट में सिर्फ एक ही हिन्दी फिल्म का नाम
Kangana की इन 8 पसंदीदा फिल्मों में एक ही हिन्दी फिल्म का नाम शामिल है। Kangana की सबसे पसंदीदा हिन्दी फिल्म
“प्यासा” है।
1957 में बनी इस फिल्म का निर्देशन गुरुदत्त द्वारा किया गया था।फिल्म का गीत “सर जो तेरा चकराए” काफी प्रचलित हुआ था।जिसे मोहम्मद रफी साहब द्वारा गाया गया था ।
[caption id="attachment_27873" align="alignnone" width="696"]

credit: google[/caption]
फिल्म प्यासा में वहीदा खान ने बतौर अभिनेत्री काम किया।फिल्म में गुरुदत्त जी ने भी विजय (कवि) का किरदार निभाया था।फिल्म की कहानी और गीत दोनों ने ही दर्शको का मन मोह लिया था।फिल्म में माला सिन्हा,रहमान,और जॉनी वॉकर जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल थे।
हम आपके हैं कौन सहित ये 8हिन्दी फिल्में है Kangana की फेवरेट
पसंदीदा 8 की लिस्ट पर कुछ फैन्स ने उनसे पसंदीदा हिन्दी फिल्मों के बारे में पूछा तो उस पर Kangana ने इन 8 हिन्दी फिल्मों के नाम फैन्स के साथ साझा किये ।
1) हम आपके हैं कौन
2) हम दिल दे चुके सनम
3)तनु वेड्स मनु रिटर्न्स
4) कागज़ के फूल
5) गाइड
6) गोलमाल (अमोल पालेकर)
7) जाने भी दो यारो
8) चश्मे बदूर (1981)
कंगना ने कहा कि अगर बात सिर्फ हिन्दी फिल्मों की है तो यह 8 फिल्में मेरी हमेशा पसंदीदा फिल्में रहेगी।लिस्ट में Kangana ने अपनी फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स को भी शामिल किया है ।
Also Read:
Kangana Ranaut Slammed Bollywood Again! Started With Hrithik Roshan