असम में दरांग इलाकों में कुछ दिनों से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं, दरांग के सिपाझर इलाके से गुरुवार को हालातों ने हिंसा का रूप ले लिया, पुलिस-ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प के बाद एक खौफनाक वीडियो सामने आया है जिस पर काफी विवाद देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में एक अधमरे व्यक्ति के साथ कैमरामैन की बर्बरता और क्रूरता देखी जा सकती है। पुलिस फायरिंग में मारे गए शख्स पर कैमरामैन कूद रहा है और पत्थर से मार रहा है।

असम में दरांग इलाकों में कुछ दिनों से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं, दरांग के सिपाझर इलाके से गुरुवार को हालातों ने हिंसा का रूप ले लिया, पुलिस-ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प के बाद एक खौफनाक वीडियो सामने आया है जिस पर काफी विवाद देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में एक अधमरे व्यक्ति के साथ कैमरामैन की बर्बरता और क्रूरता देखी जा सकती है। पुलिस फायरिंग में मारे गए शख्स पर कैमरामैन कूद रहा है और पत्थर से मार रहा है।
A harrowing video from the Indian state of Assam. Where are those brigades who were condemning Afghanistan oppression and labelling Taliban rebels as Terrorists. No one is condemning this terrorism. #AssamHorror
— Traluk (@YounusBashir_) September 24, 2021
pic.twitter.com/8DHsEvHkvz
दरांग इलाके के ग्रामीणों पर अवैध कब्जा करने और पुलिस पर पत्थरबाजी करने का आरोप है। असम सरकार के आदेश पर पुलिस द्वारा दरांग इलाके में रोहंगिया मुसलमानों का अतिक्रमण हटाने के लिए एक अभियान चलाया गया है। असम सरकार ने बताया कि बांग्लादेश के आए मुसलमान इस इलाके में अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे हैं।
असम सरकार के इस अभियान में अब तक 800 परिवारों को यहां से हटाया जा चुका है। गुरुवार को हुई झड़प में 2 नागरिक की मौत हो गई जबकि पुलिस के 9 जवान घायल हुए हैं। हमला एक तरफा नहीं हुआ है कुछ ग्रामिणों के भी वीडियो सामने आए है जिनमें देखा जा सकता है कि कैसे ग्रामिण पुलिस पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं।
पुलिस ने ग्रामीणों को हटाने के लिए लाठी चार्ज और फायरिंग का सहारा लिया। सरकार की ओर से दावा किया गया कि यहां लोग अवैध अतिक्रमण करके यहां रह रहे हैं। इनमें से ज्यादातर पूर्वी बंगाल मूल के मुसलमान हैं।
Assam: This is the truth behind the story
— Arun Pudur (@arunpudur) September 24, 2021
Huge number of illegal Rohingyas & Bangladeshis had occupied Govt land. Police asked them to vacate but instead they attacked
A cropped video of 1 man is sold by Jihadis, but this is the fact. There are hundreds who attacked the Police pic.twitter.com/RrgHzh6FOv
Stop playing VICTIM CARD by trending #MuslimLivesMatter & #AssamHorror .
— Gagan Deep (@GaganDeepSi1988) September 24, 2021
Let people see the reality of this #Bangladeshi Jih@di who attacked & injured 11 #Assampolice officers.
So this Victim Card can't prove you Innocent bcoz the world is already aware of Radical I$L@m.#Assam pic.twitter.com/Y76Y5RDIfp
The face of evil.
— Nikhil Alva (@njalva) September 24, 2021
#ArrestBijoyBania pic.twitter.com/ndindVVFrW
सोशल मीडिया कैमरामैन की बेरहमी वाला वीडियो सामने आ रहा है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद कैमरामैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, असम सरकार ने इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। कैमरामैन का नाम बिजोय बनिया बताया जा रहा है।
गुरुवार की देर रात, डीजीपी भास्करज्योति महंत ने कहा कि बनिया को गिरफ्तार कर लिया गया है, और उसका मामला सीआईडी को सौंप दिया गया है।
यह पूछे जाने पर कि वीडियो में पुलिसकर्मियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी, असम के विशेष डीजीपी जीपी सिंह ने कहा: "जहां भी एसओपी और प्रोटोकॉल का उल्लंघन होगा, पुलिस कार्रवाई करेगी।" उन्होंने कहा, "मैं केवल इतना कह सकता हूं कि वीडियो देखने के बाद हम उनके (बनिया) के खिलाफ कार्रवाई करेंगे..."