Mothers day 2026 के मौके पर ग्लोबल स्टार Kim Kardashian जेल में बंद माताओं को उनके बच्चों से मिलाने के लिए एक खास पहल कर रही हैं। REFORM Alliance और Ladies of Hope Ministries के साथ मिलकर किम ने अमेरिका की फेडरल जेलों में बंद 50 माताओं के लिए एक विशेष...

इस पहल पर बात करते हुए किम ने कहा, “इनमें से कई माताएं सालों से अपने बच्चों और परिवारों से दूर हैं। उन्होंने जन्मदिन, त्योहार और रोजमर्रा के कई खास पल मिस कर दिए, जिन्हें हम अक्सर सामान्य मान लेते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे खुशी है कि मैं REFORM और LOHM के साथ मिलकर इन परिवारों को फिर से जोड़ने में मदद कर रही हूं, ताकि वे अपने बच्चों को गले लगा सकें, साथ हंस सकें और एक बार फिर परिवार जैसा महसूस कर सकें।”View this post on Instagram
हाल ही में किम ने अपनी मां Kris Jenner और REFORM Alliance की सदस्य Jessica Jackson के साथ कैलिफोर्निया के Chowchilla Women's Prison का दौरा भी किया। वहां उन्होंने जेल में बंद महिलाओं से मुलाकात की, जिनमें हॉस्पिस केयर में रह रहीं महिलाएं भी शामिल थीं।
किम ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “वहां कई महिलाएं दशकों से जेल में हैं और अब वे एक-दूसरे के लिए परिवार जैसी बन गई हैं। वे हॉस्पिस में मौजूद महिलाओं की देखभाल करती हैं ताकि किसी को अकेले दम न तोड़ना पड़े।”
पिछले कुछ वर्षों में किम कार्दशियन जेल सुधार (Prison Reform) की मुखर समर्थक रही हैं। वह कई संगठनों के साथ मिलकर कैदियों की मदद करने और परिवारों को दोबारा जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही हैं।