Job Vacancies

केंद्रीय विद्यालय संगठन में 2499 पदों पर विभागीय भर्ती, आवेदन शुरू

केंद्रीय विद्यालय संगठन

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 2499 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया जारी हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 15 फरवरी, 2026 को होगी। यह भर्ती केवल उन कर्मचारियों के लिए है जो पहले से ही केंद्रीय विद्यालय संगठन में टीचिंग या नॉन-टीचिंग पदों पर काम कर रहे हैं। आवेदनों का वेरिफिकेशन कंट्रोलिंग ऑफिसर द्वारा 2 जनवरी, 2026 तक पूरा किया जाएगा।

KVS भर्ती 2026: विभागीय पदों की भर्ती

विभागीय पदों पर अवसर केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा वर्ष 2026 के लिए 2499 पदों की यह भर्ती वर्तमान में कार्यरत KVS कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण मौका है। इस भर्ती में टीचिंग और नॉन-टीचिंग दोनों श्रेणियों के पद शामिल हैं।

इनमें प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, PGT, TGT, हेड मास्टर, सेक्शन ऑफिसर, फाइनेंस ऑफिसर और अन्य पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया Limited Departmental  Examination (LDE) और Limited Departmental Competitive Examination (LDCE)के माध्यम से होगी।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और समय रहते आवेदन करें।

Category-wise Vacancy Details:

Post Name /Number of Posts

General = 1712

SC = 525

ST = 262

Total Number of Posts = 2499

शैक्षणिक योग्यता:

PGT: संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed आवश्यक है।

TGT: ग्रेजुएशन, B.Ed. और CTET पेपर 2 पास होना आवश्यक है।

परीक्षा पैटर्न: परीक्षा का प्रकार:

  • वस्तुनिष्ठ प्रश्न: 60,
  • वर्णनात्मक प्रश्न: 10
  • अवधि: ढाई घंटे

 चयन प्रक्रिया LDE

  • 12वीं पास के बाद UG, डिप्लोमा या प्रोफेशनल डिग्री।
  • Age limit: केंद्रीय विद्यालय संगठन के नियमों के अनुसार SC, ST: 5 साल की छूट OBC: 3 साल की छूट च वेतन: 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार। अन्य भत्ते और लाभ भी प्रदान किए जाएंगे। कट ऑफ: अनारक्षित: 40% SC, ST, PWD: 35%
  • प्रिंसिपल
  • वाइस प्रिंसिपल
  • PGT, TGT
  • हेड मास्टर
  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर
  • सीनियर / जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट LDCE / फाइनेंस ऑफिसर
  • सेक्शन ऑफिसर

आवेदन कैसे करें:

  • आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
  • Apply Now लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • मांगे गए दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • इसका एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।

जो भी उम्मीदवार KVS कर्मचारी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, वे बिना देर किए समय रहते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़े , ताकि उम्मीदवार को परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी स्पष्ट हो सके। सही जानकारी के साथ समय पर किया गया आवेदन ही इस विभागीय अवसर का पूरा लाभ ले सके।

Read More:

DRDO CEPTAM 11 रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, 561 पदों की भर्तियाँ जारी

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp