रविवार को कर्नाटक में एक कॉन्सर्ट के दौरान Kailash Kher पर हमला हुआ था। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बदमाश ने कैलाश पर एक बोतल फेंकी, लेकिन पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी तक कैलाश की तबीयत को लेकर कोई खबर नहीं आई है। सिंगर Kailash Kher...
रविवार को कर्नाटक में एक कॉन्सर्ट के दौरान Kailash Kher पर हमला हुआ था। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बदमाश ने कैलाश पर एक बोतल फेंकी, लेकिन पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी तक कैलाश की तबीयत को लेकर कोई खबर नहीं आई है।
सिंगर Kailash Kher पर लड़को ने फेंकी बोतल
Kailash Kher सहित कुछ गायक हम्पी उत्सव में प्रदर्शन कर रहे थे। कैलाश खेर को कुछ लड़के कन्नड़ में गाते हुए देखने की मांग करने लगे और जब खेर ने मना कर दिया तो उन्होंने उन पर पानी की बोतल फेंकी। इससे पहले कार्यक्रम में, कई अन्य गायकों ने प्रदर्शन किया था, जिनमें कन्नड़ पार्श्व गायक अर्जुन, विजय प्रकाश, रघु दीक्षित और अनन्या भट शामिल थे। साथ ही बॉलीवुड गायक अरमान मलिक भी पहुंचे थे।
https://twitter.com/talesarakhushi/status/1619700112502181889?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1619700112502181889%7Ctwgr%5Ecf8a347e75eee4fa43b0c62b1b71bed2b2df4276%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.punjabkesari.in%2Fnational%2Fnews%2Fsinger-kailash-kher-attacked-during-concert-in-karnataka-1761686
कैलाश खेर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपने प्रशंसकों को बताया कि वह और बैंड भारत के प्राचीन शहर काल खंड का दौरा करने जा रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, 'भारत का पुरातन नगर, काल खंड को मन्दिरों और अटारियों के स्वरूप में समाहित किए हंपी जा रहा हूं। हंपी महोत्सव में आज कैलाश बैंड शामिल होने वाला है।'
Also read:
Kapil Sharma का दिखा नया अंदाज, इस कलाकार के साथ करने जा रहें हैं अपना सिंगिंग डेब्यू
https://twitter.com/Kailashkher/status/1619652154259832833?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1619652154259832833%7Ctwgr%5Ee9402328517a8ef7494615ad03c8cc6f21b3485b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fentertainment%2Fnews-from-bollywood%2Fsinger-kailash-kher-attacked-by-bottle-during-his-concert-in-karnataka%2Farticleshow%2F97433029.cms
अपने हिट गानों के लिए मशहूर हुए कैलाश खेर
Kailash Kher उत्तर प्रदेश के मेरठ में रहने वाले शख्स हैं। उन्होंने संगीत सीखने के लिए तेरह वर्ष की आयु में घर छोड़ दिया। उन्हें बॉलीवुड में अपना बड़ा ब्रेक 2003 में मिला जब वह अंदाज़ फिल्म में दिखाई दिए। इसके बाद वह अपने हिट गानों के लिए काफी मशहूर हुए।
[caption id="attachment_16335" align="alignnone" width="600"]

Credit: filmibeat[/caption]
कैलाश खेर की बात करें तो वह बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध और प्रतिभाशाली गायकों में से एक हैं, जो सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उनके कई गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं, जैसे 'अल्लाह के बंदे हंस दे...', 'चांद सिफारिश..', 'बदम बम' और 'तेरी दीवानी'।
Also read:
Anurag Kashyap Regrets for Ignoring Sushant Singh Rajput, Read His Full Statement Here