Automobile

JSW MG Motor India ने Hector Facelift का टीज़र जारी किया

Hector Facelift

JSW MG Motor India ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नई Hector Facelift का टीज़र जारी कर दिया है। कंपनी ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि नई Hector Facelift 15 दिसंबर को लॉन्च होने जा रही है। 2019 में पहली बार लॉन्च होने के बाद यह SUV का दूसरा फेसलिफ्ट होगा।

Hector कंपनी की एक प्रीमियम SUV है और इसी मॉडल के साथ MG ने भारत के बाजार में एंट्री की थी। अब देखते हैं, इस नए फेसलिफ्ट मॉडल में क्या-क्या खास मिलने वाला है।

Hector Facelift का नया डिजाइन: क्या होगा खास?

Hector Facelift

  • Hector को और ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देने के लिए इसकी फ्रंट ग्रिल को फिर से डिजाइन किया गया है।

  • नई ग्रिल को हनीकॉम्ब स्टाइल में तैयार किया गया है और इसे क्रोम फिनिश दिया जाएगा।

  • MG का लोगो बीच में ही रहेगा, लेकिन बंपर में हल्के-फुल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

  • फ्रंट में स्प्लिट हेडलैम्प सेटअप पहले की तरह बना रहेगा। यानी DRLs ऊपर, फॉग लैम्प्स के ऊपर होंगे और हेडलैम्प्स को नीचे बंपर में लगाया जाएगा।

नए अलॉय व्हील्स

  • Hector Facelift में ए मशीन-कट अलॉय व्हील्स दिए जाने की उम्मीद है।
  • मौजूदा मॉडल की तरह इसके थिक प्लास्टिक क्लैडिंग और रूफ रेल्स को जारी रखा जाएगा।
  • पीछे की तरफ बंपर और लाइटिंग एलिमेंट्स में छोटे-मोटे बदलाव संभव हैं।
  • टेल-लाइट्स को जोड़ने वाला लाइट बार वही रखा जाएगा।

इंटीरियर में क्या बदलेगा?

कैलिन का लेआउट ज्यादा बदलने की उम्मीद नहीं है।
हालांकि, कंपनी नई अपहोल्स्ट्री और नए कलर ऑप्शंस दे सकती है, जिससे केबिन का फील अपडेटेड लगे।

इंजन में बदलाव की संभावना कम

2.0-लीटर टर्बो डीज़ल इंजन

  • पावर: 168 bhp
  • टॉर्क: 350 Nm
  • केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ

1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन

  • गियरबॉक्स ऑप्शंस: CVT ऑटोमैटिक और 6-स्पीड मैनुअल

फीचर्स भी रहेंगे प्रीमियम

फेसलिफ्ट मॉडल में मिलने वाले कुछ प्रमुख फीचर्स:

  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

  • पावर्ड ड्राइवर सीट

  • पैनोरमिक सनरूफ

Also Read – जानिए MG Hector और MG Astor में से किसमें मिलेंगे ज्यादा फ़ीचर्स, दोनों SUV कार में मिलते हैं दमदार इंजन

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp