इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026: वर्दी पहन कर देश सेवा का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2026 की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। जिसके चलते अब हर युवा यही पूछ रहा है की इंडियन आर्मी अग्निवीर रिक्रूटमेंट 2026 कब शुरू होगा? अग्निवीर 2026 का फॉर्म कब तक आएगा? इस बार क्या आयु सीमा बढ़ेगी ? इंडियन आर्मी अग्निवीर का चयन कैसे होगा? और अग्निवीर को सैलरी कितनी मिलेगी?
इंडियन आर्मी द्वारा शुरू की गई अग्निवीर भर्ती 2026 युवाओं को न केवल सेना में भर्ती का अवसर देती है, बल्कि उन्हें अनुशासन, आत्मनिर्भरता भी सिखाती है। साथ ही भविष्य में अच्छी कमाई का मौका भी देती है। इन्हीं सारे फायदे को देखते हुए अग्निवीर भर्ती 2026 का युवाओं को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 की आवेदन तारीख में बदलाव किया गया। जिसके बाद युवाओं के बीच कन्फ्यूजन देखा जा रहा है। यदि आप भी इंडियन आर्मी अग्निवीर 2026 की तैयारी कर रही है तो हम आपको बताने वाले हैं इसका पूरा विवरण। इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 लेटेस्ट अपडेट, आवेदन की तारीख और चयन प्रक्रिया।
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 में कब आएंगे आवेदन फॉर्म?
भारतीय सेना ने हाल ही में अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर अग्निवीर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया था। पहले कहा गया था कि आवेदन फार्म 3 फरवरी 2026 से भरे जाएंगे। लेकिन बाद में भारतीय सेना ने इस तारीख को हटा दिया और अब कहा है कि नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होगा। मतलब अग्निवीर भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रियाएं जो 3 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली थी उसे अब रोक दिया गया है और अब नया नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। सूत्रों की माने तो यह आवेदन कुछ बदलावों को ध्यान में रखकर रोक दिया गया है।
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2026 आयु में छूट का मुद्दा
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2026 की प्रक्रिया को यह दूसरी बार टाला गया है। क्योंकि आने वाले समय में शायद इसमें कुछ विशेष बदलाव किए जाने वाले हैं। बता दे लंबे समय से भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। आवेदक अग्निवीर की अधिकतम आयु सीमा बढ़ाने की मांग कर रही है जिसकी वजह से सोशल मीडिया और X पर #agniveeragelimit,#Agniveeragerelaxation जैसे ट्रेंड भी चलाये जा रहे हैं।
आवेदकों का कहना है कि भारतीय सेना को अग्निवीर भर्ती की अधिकतम आयु 21 साल नहीं बल्कि 23 साल करनी चाहिए। वर्तमान में भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती की आयु 17 साल से 21 साल तय की गई हैम जिसको लेकर फिलहाल विवाद जारी है।
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2026 में आयु सीमा बढ़ाने की मांग के पीछे कारण
- अग्निवीर की भर्ती भारत में अग्निपथ योजना के अंतर्गत की जा रही है, जिसका मुख्य काम है युवाओं को सेना की ट्रेनिंग देना।
- यह भर्ती तैयारी कई सालों की होती है जिसमें शारीरिक फिटनेस, दौड़, लिखित परीक्षा इत्यादि पर काम करना पड़ता है।
- आयु सीमा कम होने की वजह से उम्मीदवार मौका मिलने से पहले ही योजना से बाहर हो जाते हैं।
- यह योजना हाल ही में शुरू हुई है और इसके नियम समझ में युवाओं को समय लग रहा है इसीलिए युवा चाहते हैं कि इसमें 2 से 3 साल की छूट दी जाए।
- वही यह योजना युवाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है परंतु आयु सीमा कम होने की वजह से युवा इस दौड़ में पीछे छूट जाते हैं।
- इसीलिए मांग की जा रही है की अग्निवीर में अधिकतम आयु 21 से बढ़कर 23 वर्ष की जाए। शायद इसी वजह से भारतीय सेना ने फिलहाल आवेदन प्रक्रियाओं को रोक दिया है।
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती में कौन आवेदन कर सकता है?
आयु सीमा:
- आवेदक की आयु 17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- लेकिन फिलहाल युवा मांग कर रहे हैं की आयु सीमा को बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया जाए।
शैक्षणिक योग्यता:
- जनरल ड्यूटी के लिए आवेदक का काम से कम 10 वीं पास होना जरूरी है।
- टेक्निकल विभाग में भर्ती चाहने वालों के लिए 12वीं उत्तीर्ण/ ITI डिप्लोमा धारक होना जरूरी है।
- क्लर्क और स्टोर कीपर विभाग में भर्ती होने वालों के लिए 12वीं 60% के साथ पास होना और टाइपिंग स्किल होना जरूरी है।
- ट्रेड्समैन विभाग में भर्ती चाहने वालों के लिए 8वी या 10वीं पास होना जरूरी है।
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?
- भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की पहले लिखित परीक्षा देनी होगी।
- इसके बाद उम्मीदवारों का फिजिकल एफिशिएंसी और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट लिया जाता है।
- इस टेस्ट के बाद शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन किए जाते हैं।
- और मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद उन्हें अलग-अलग विभाग में नियुक्ति प्रदान की जाती है जहां उन्हें ट्रेनिंग दी जाती है।
अग्निवीर को मिलने वाला वेतन और लाभ
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2026 में नियुक्त होने वाले अग्निवीर को मंथली पैकेज के रूप में वेतन मिलता है।
- पहले साल यह वेतन ₹30,000 प्रतिमाह होता है।
- दूसरे साल यह वेतन 33,000 प्रतिमाह कर दिया जाता है।
- इसके अगले साल ₹3000 की बढ़ोतरी कर ₹36000 प्रतिमाह वेतन दिया जाता है।
- और चौथे साल हर अग्निवीर को ₹40,000 प्रतिमाह वेतन मिलता है।
- आमतौर पर 75% अग्निवीर को 4 साल बाद डिस्चार्ज कर दिया जाता है और 25% अग्नि वीरों को परमानेंट नियुक्ति दी जाती है।
- 4 साल का सेवाकाल पूरा होने पर अग्नि वीरों को 11.71 लाख की सेवा निधि मिलती है।
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2026 उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है, जो देश सेवा में अपना सहयोग देना चाहते हैं, साथ ही एक शानदार नौकरी का मौका प्राप्त करना चाहते हैं। भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2026 की रिक्रूटमेंट प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। इस बार उम्मीद की जारी है कि सरकार अग्निवीर बभर्ती 2026 की आयु सीमा में बढ़ोतरी कर दी जाये, ताकि ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवारों को इस नियुक्ति का अवसर मिल सके। यदि आप इसके बारे में ज्यादा विवरण हासिल करना चाहते हैं जैसे कि, अग्निवीर भर्ती पेपर पेटर्न, अग्निवीर भर्ती सिलेक्शन टिप्स और परीक्षा रणनीति तो आप भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संपूर्ण विवरण प्राप्त कर सकते हैं।












