IPL 2023: वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो आईपीएल में बहुत ही ज्यादा सफल रहे। उन्होंने अपने IPL करियर में मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला है। उन्होंने IPL में 14 साल तक खेला है। वो अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करने के...

Source - Google[/caption]
IPL 2023: उनके नाम आईपीएल में अब भी सबसे ज्यादा 183 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। ब्रावो बॉलिंग के लिए ही नहीं लेकिन अंतिम ओवरों में धुआंधार बल्लेबाजी करने के लिए भी जाने जाते हैं। फिलहाल आईपीएल 2023 में वो चेन्नई सुपर किंग्स के बॉलिंग कोच भी है हाल ही में उन्होंने टी20 में डेथ ओवर में बॉलिंग को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने क्या कहा जानिए इस आर्टिकल में।
Source - Google[/caption]
IPL 2023: वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर में से एक ड्वेन ब्रावो अपनी सटीक यॉर्कर गेंद डालने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी यॉर्कर से कई विकेट उखाड़े हैं। हाल ही में उनसे पूछा गया कि, "डेथ ओवर में गेंदबाजी करने के लिए सबसे अच्छी गेंद कौन है?" उन्होंने कहा, 'यह हमेशा यॉर्कर होनी चाहिए, लेकिन यह गेंदबाजी करने के लिए सबसे कठिन गेंदों में से एक मानी जाती है, उनके मुताबिक, 'आपको वास्तव में घंटों अभ्यास करना है, ओवर द विकेट, राउंड द विकेट, बॉलिंग वाइड, बॉलिंग स्ट्रेट से कई तरह के विकल्प मिलते हैं, इसलिए गेंदबाजी स्टॉक में यह सबसे महत्वपूर्ण गेंद में से एक मानी जाती है।'
Source - Google[/caption]
IPL 2023 आपके पास लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, शाहीन शाह अफरीदी और मिचेल स्टार्क की तरह गति नहीं थी, लेकिन फिर भी वह अपनी सटीक बॉलिंग के जरिए पिन पॉइंट यॉर्कर डालते रहे हैं, इस बात पर ब्रावो ने कहा, 'ये कुछ इस प्रकार है जो आपके पास टी20 प्रारूप में होना चाहिए, यदि आपके पास यॉर्कर नहीं है, तो आप लंबे समय तक नहीं टिकने वाले हैं। भोजपुरी में कॉमेंट्री के दौरान सूर्य कुमार यादव पर ईशान किशन ने क्या कहा ?
[caption id="attachment_44137" align="alignnone" width="1200"]
Source - Google[/caption]
जब तक आप वास्तव में तेज गेंदबाज नहीं हैं तो आप नहीं टिकने वाले हैं। इसलिए यदि आप 150 से अधिक की स्पीड से गेंदबाजी करते हैं तो भी एक ऐसा पल आता है, जहां पर आपको वास्तव में अपको एक यॉर्कर पर भरोसा करने की जरूरत होगी।क्योंकि यह सबसे कठिन गेंद होती है और यह सबसे सुरक्षित विकल्प भी होता है। जब भी आप दबाव में होते हैं खासकर पारी के अंत में तो यॉर्कर हमेशा एक कारगर गेंद होती है, इसपर आप हमेशा अच्छा कर सकते हैं।'