IPL 2023 में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये महामुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानख़ेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले में मुंबई की टीम सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करने उतरेगी।

Source – Google
रोहित की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम को अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार झेलनी पडी थी। वहीं लखनऊ सुपर किंग्स पर जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के हौसले बुलंद हैं। दोनों ही आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक हैं। ऐसे में ये मुकाबला महामुकाबला होने की उम्मीद जतायी जा रही है। इस मैच में सूर्य कुमार यादव और मिचेल सैंटनर भी आमने-सामने देखने को मिलेंगे।
सूर्य कुमार और सेंटनर का आमने-सामने कैसा है रिकॉर्ड ?

Source – Google
IPL 2023: मुंबई इंडियंस के सामने आज चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती होगी। इस मुकाबले के दौरान सूर्यकुमार यादव और मिचेल सैंटनर के बीच काफी कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है, क्योंकि सू्र्या कुमार यादव चेन्नई के स्पिन गेंदबाज सैंटनर के खिलाफ अब तक ज्यादा सफल नहीं रहे हैं। उनके बड़े-बड़े शॉट्स सैंटनर के आगे दब जाते हैं, सूर्या कुमार सेंटनर की गेंद को रक्षात्मक तरीके से खेलने पर मजबूर हो जाते हैं।

Source – Google
IPL 2023: दोनों खिलाड़ियों के बीच हेड टू हेड आंकड़ों की अगर हम बात करें तो सैंटनर के आगे सुर्यकुमार संघर्ष करते नजर आते हैं। सीएसके के गेंदबाज ने सूर्या को 7 टी20 मैचों में 2 बार आउट किया है. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव उनकी 56 गेंद पर महज 52 रन बना पाए हैं। इतना ही नहीं सूर्या चेन्नई के बॉलर रवींद्र जडेजा के खिलाफ 55 गेंद में सिर्फ 43 रन बनाए हैं. इस दौरान जडेजा ने भी उन्हें 3 बार आउट भी किया है।
मुंबई इंडियंस की टीम IPL 2023 में इस मुकाबले को जीतना चाहेगी।

Source – Google
IPL 2023 चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले आज के मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने की चाह से उतरेगी। 2 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ हुए उस मुकाबले में बेंगलुरु में खेले गए मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा, तब उस मुकाबले में बैंगलोर ने एकतरफा जीत दर्ज करी थी।
Konjam Anga Paaru Kanna! The Baasha boys have lined up for El Clasico! 💥#MIvCSK #WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/1nnxQPZrys
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 8, 2023
मु्ंबई को 8 विकेट से मात खानी परी थी। इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 171 रन बनाए थे। जबकि आरसीबी की टीम ने इस जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य 22 गेंद शेष रहते हुए और 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत आज मुंबई इंडियंस से, जानिए किस टीम पलडा है भारी !!







