Aditya Roy Kapoor बॉलीवुड के बहुत ही मशहूर अभिनेता हैं। वह अपने व्यक्तित्व और मुस्कान के लिए बहुत लोकप्रिय हैं। उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें उनके अभिनय कौशल के लिए प्यार करते हैं। हाल ही में कुछ बेहद अजीब हुआ।

एक फीमेल फैन ने उन्हें जबरदस्ती किस करने की कोशिश की और उन्होंने मना कर दिया। उनके इस सरल व्यवहार की वजह से वो काफी विवादों में भी फंस जाते हैं और उसके कुछ नकारात्मक परिणाम भी हो जाते हैं।

काफी कुल लुक में नजर आए आदित्य 

Aditya Roy Kapoor, 15 फरवरी को एक सिनेमाघर में अपनी नई स्पाई थ्रिलर सीरीज़, द नाइट मैनेजर देखने के बीच में थे। उनका लुक इतना कूल और कैजुअल था कि इसने कई लोगों का दिल जीत लिया। आदित्य को नीले रंग का पैंटसूट पहने देखा गया, जिसे उन्होंने सफेद शर्ट के साथ पेयर किया था।

Aditya Roy Kapoor
credit: google

आदित्य रॉय कपूर ने ब्लैक फॉर्मल शूज पहनकर अपने लुक को पूरा किया। वह इसमें डैपर लग रहे थे, लेकिन स्क्रीनिंग के दौरान उन्हें एक प्रशंसक के साथ असहज स्थिति का सामना करना पड़ा और उसी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

जबर्दस्ती किस करने लगी ये महिलाएं 

वीडियो में देखा जा सकता है कि 2 महिलाएं Aditya Roy Kapoor के करीब खड़ी हैं और एक सिनेमा हॉल के बाहर उनके साथ तस्वीरें क्लिक करवा रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Squint Neon (@squintneon)

हाथ मिलाने के बाद दोनों महिलाएं आदित्य के हाथों को किस करने लगीं। फिर दोनों ने बारी-बारी से उन्हें गले से लगा लिया। इसके बाद महिला ने आदित्य के गाल पर किस करने की कोशिश की, लेकिन वह पीछे हट गये।

Also Read: Hotstar ने The Night Manager का ट्रेलर किया रीलिज, Aditya Roy Kapoor और Anil Kapoor नजर आए मुख्य किरदार में

Aditya Roy Kapoor ने खुद को ऐसे बचाया

महिला ने फिर से Aditya Roy Kapoor को किस करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कुछ भी अजीब तरह से रिएक्ट नहीं किया जैसा सबने सोचा था।

Aditya Roy Kapoor
credit: google

कुछ लोगों ने उनके बिंदास रवैये की तारीफ की तो कुछ ने महिलाओं पर उनका शोषण करने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया।

Also Read: Aditya Roy Kapoor Pushes Away His Fan. Watch the Video !!