Shivangi Joshi: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम की नायरा उर्फ शिवांगी जोशी, जो टीवी इंडस्ट्री की सबसे चहेती एक्ट्रेस में शुमार हैं। लोगों को बेसब्री से उनके अगले सीरियल के ऐलान का इंतजार है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।

Shivangi Joshi को हुआ किडनी इन्फैक्शन

Shivangi Joshi
Credit: Google

लेकिन अब शिवांगी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके अपने फैंस को चिंता में डाल दिया है। क्योंकि इस तस्वीर में शिवांगी हॉस्पिटल के बिस्तर पर बहुत कमजोर हालत में दिख रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने बताया कि वह किडनी इन्फैक्शन से जूझ रही हैं।

Shivangi Joshi ने शेयर किया अपडेट

दरअसल,स्टार शिवांगी जोशी ने अपनी नए इंस्टाग्राम पर अपने स्वास्थ्य के बारे में एक अपडेट शेयर किया है। उन्होनें अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर हॉस्पिटल से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और जिसमें ये खुलासा किया है कि उन्हें किडनी में इन्फैक्शन हो गया है। 

Also Read: Akshay Kumar Is Back With OMG 2, कब और कहाँ रिलीज होगी फिल्म, जानिए हर बात

Shivangi Joshi ने इंस्टाग्राम पर लिखा कैप्शन 

बतादें कि शिवांगी जोशी ने अपने कैप्शन में लिखा: “हाय सब लोग, कुछ दिन खराब काफी रहे, मुझे किडनी में इन्फैक्शन हो गया है, लेकिन आपको बताना चाहती हूं कि मेरे परिवार, दोस्तों, डॉक्टरों, अस्पताल के कर्मचारियों  और भगवान की कृपा से , मैं बेहतर महसूस कर रही हूं।” उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि वह “ठीक हो रही हैं और सााथ ही अपने इंस्टाफ़ैम को धन्यवाद दिया।

Shivangi Joshi
Credit: Google

उन्होंने कहा, “यह आपको याद दिलाने के लिए भी है कि आपको अपने शरीर, मन और आत्मा का ख्याल रखना जरुरी है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दोस्तों हाइड्रेटेड रहना है। आप सभी को प्यार और मैं बहुत जल्द एक्शन में वापस आऊंगी। ठीक हो रही हूं और ठीक हो जांऊगी। ढेर सारा प्यार शिवांगी।” “

लोगों ने की Shivangi Joshi के ठीक होने की कामना

Shivangi Joshi
Credit: Google

टेलीविजन उद्योग से शिवांगी जोशी के दोस्तों ने अभिनेत्री के जल्दी ठीक होने की कामना की। श्वेता तिवारी ने लिखा: “जल्दी ठीक हो जाओ मेरे प्यार।”रुबीना ढिलक ने कहा, “तेजी से ठीक हो जाओ…” टीवी स्टार श्रद्धा आर्या ने लिखा: “ओह नो… जल्दी ठीक हो जाओ राजकुमारी! सच में! आपको ढेर सारा प्यार और हीलिंग।”

Shivangi Joshi
Credit: Google

धीरज धूपर ने लिखा पढ़ी “अरे ख्याल रखना और जल्दी ठीक हो जाओ … आप सभी को प्यार और देखभाल भेज रहा हूं।” शिवांगी जोशी के इंस्टाफ़ैम ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Also Read: Shivangi Joshi Gets Hospitalised! Diagnosed With This Dangerous Infection