Informative

Satish Kaushik: हमेशा याद रहेगा कैलेंडर, मुत्तु स्वामी और पप्पु पेजर का दमदार किरदार

Satish Kaushik

Satish Kaushik: बॉलीवुड के कैलेंडर उर्फ मुत्तु स्वामी उर्फ सतीश कौशिक जिंदादिल और खुशमिजाज इंसान हमारे बीच नहीं रहें। दरअसल, बीते दिन दिल्ली में होली सेलिब्रेशन के दौरान अचानक उन्हें बेचैनी होने लगी।

Satish Kaushik

Credit: Google

उनकी तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका ट्रीटमेंट किया, मगर अभिनेता को बचाया नहीं जा सका। 

अनुपम खेर ने सुनाई दोस्त Satish Kaushik की खबर 

बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन हो गया है। उन्होंने 67 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया और इस बात की जानकारी उनके करीबी दोस्त और बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर दी है।

Satish Kaushik

Credit: Google

उन्होंने एक ट्वीट किया और बताया कि अब सतीश कौशिक हमारे बीच इस दुनिया में नहीं रहे।

बॉलीबुड में Satish Kaushik के निधन से शोक 

Satish Kaushik: अभिनेता के निधन से पूरी बॉलीबुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वही दिवंगत अभिनेता के फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन पर दुख जाहिर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Satish Kaushik

Credit: Google

हालांकि, सतीश कौशिक के फैंस का कहना है कि अभिनेता ने भले इस दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनके निभाए किरदार और हिंदी सिनेमा में उनका योगदान हमेशा ही याद रखा जाएगा।

मुत्तु स्वामी और कैलेंडर का किरदार रहेगा याद 

Satish Kaushik: वैसे तो सतीश कौशिक ने बॉलीवुड में कॉमेडी के दमदार रोल निभाए हैं, लेकिन उनको सबसे ज्यादा फिल्म मिस्टर इंडिया में कैलेंडर के किरदार के लिए याद किया जाता है। इसके अलावा वह ‘दीवाना मस्ताना’ में पप्पू के किरदार के लिए भी पहचाने जाते हैं।

Satish Kaushik

Credit: Google

वह ‘ब्रिक लेन’, ‘राम लखन’ और ‘साजन चले ससुराल’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।वही गोविंदा के साथ मुत्तु स्वामी का रोल निभाने वाले सतीश कौशिक की फिल्मों में एंट्री भी कम फिल्मी नहीं है।

Also Read: Satish Kaushik Death: एक्टर सतीश कौशिक का दिल्ली में हार्ट अटैक से निधन, आखिरी फिल्म The Last Show में की थी एक्टिंग

Satish Kaushik कैसे पहुचें फिल्मों तक

Satish Kaushik: एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें अखबारों में अपना नाम छपवाने का इतना फितूर था कि इसे पूरा  करते-करते वह इंडस्ट्री में आ गए और वह अभिनेता बन गए। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई यादगार रोल निभाए।

Satish Kaushik

Credit: Google

सतीश कौशिक की ‘मंडी’ से हुई एंट्री ?

सतीश कौशिक की शुरुआत श्याम बेनेगल की ‘मंडी’ से हुई थी। जिनमें मुत्तू स्वामी, पप्पू पेजर, कुंज बिहारी, जर्मन और एयरपोर्ट जैसे किरदार दर्शकों के बीच ज्यादातर लोकप्रिय रहे। लेकिन, मिस्टर इंडिया में उनका निभाया ‘कैलेंडर’ का किरदार आज भी दर्शकों का फेवरेट है।

Also Read: Luv Ranjan’s Tu Jhoothi Main Makkaar Releases In Theatres This Holi

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp