Samsung Galaxy A14 4G: मलेशिया में सैमसंग ने अपने नए फोन Samsung Galaxy A14 4G को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ 1080×2408 पिक्सल रिजॉल्यूशन क्षमता की 6.6 इंच की PLS LCD डिस्प्ले है। फोन के प्रोसेसर के मॉडल की पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है।

     लॉन्चिंग        2023
      कीमत     14,700 रुपये
      डिस्प्ले    6.6 इंच की PLS LCD डिस्प्ले
  कैमरा प्राइमरी    लेंस 50 मेगापिक्सल
   सेल्फी कैमरा      13 मेगापिक्सल
       बैटरी          5000mAh
        रैम          6 जीबी
     स्टोरेज        128 जीबी
      चार्जर  15W की फास्ट चार्जर
      कलर     ब्लैक, सिल्वर और डार्क रेड
   कनेक्टिविटी ब्लूटूथ 5.1,GPS, NFC और USB Type-C

 

यह भी पढ़ें: Cheetah Helicopter Crash: अरुणाचल में सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश, एक पायलट की मौत, दूसरे की हालत गंभीर।

Samsung Galaxy A14 4G की कीमत

मलेशिया में Samsung Galaxy A14 4G को ब्लैक, सिल्वर और डार्क रेड कलर में पेश किया गया है। इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दिया गया है। वहीं अगर इसकी कीमत की बात की जाय तो ये 799 मलेशियन रिंगिट यानी लगभग 14 हजार 700 भारतीय रुपये है। फोन सैमसंग मलेशिया की साइट पर उपलब्ध है।

Galaxy A14 4G
credit: google

Samsung Galaxy A14 4G की फीचर्स

Samsung Galaxy A14 4G डुअल नैनो सिम का सपोर्टेड है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट क्षमता की 6.6 इंच की PLS LCD डिस्प्ले है। साथ ही फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.0 है।

Samsung Galaxy A14 4G Colors
credit: google

जानें इसकी कैमरा क्षमता

यह फोन तीन रियर कैमरों से लैस हैं। जहां प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो वहीं, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। साथ ही फोन के साथ 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Volkswagen Rolls Out Brand New ID 2All

Samsung Galaxy A14 4G की बैटरी

सैमसंग के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 5.1, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट है। Galaxy A14 4G के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm का हेडफोन जैक और टाईप-सी पोर्ट भी है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 15W की फास्ट चार्जिंग है।