Rakhi Sawant: बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी और ड्रामा क्वीन Rakhi Sawant हाल ही में अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ चल रहे मामले को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई थी। जिसमें पहले उनकी माँ का देहांत हुआ फिर उनकी शादीशुदा जिंदगी में जमकर हंगामा। पिछले कई महीनों से राखी बेहद मुश्किल दौर से गुजरी है।

Credit: Google
इसी बीच Rakhi Sawant को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है। वैसे तो राखी कई समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन उनकी जिंदगी किसी मूवी से कम नहीं है। इसलिए राखी अपनी असल जिंदगी से जुड़ी कहानी को फिल्म में दर्शाने जा रही हैं।
राखी की जिंदगी पर बनेगी फिल्म
Rakhi Sawant: कई परेशानियों के बाद अब Rakhi Sawant अपने करियर पर फिर ध्यान दे रही हैं। बतादें कि उन्होंने हाल ही में दुबई में एक्टिंग एकेडमी खोली है और वे अब अपने ऊपर एक फिल्म बनाने जा रही हैं। फिल्म के नाम के साथ ही इसका पोस्टर भी सामने आया है।

Credit: Google
ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि राखी का भाई राकेश अपनी बहन के जीवन पर एक फिल्म बनाने की तैयारी में हैं और इसका नाम ‘राउडी राखी‘ होगा। राखी फिल्म का निर्देशन करेंगी और वह मुख्य भूमिका भी निभाएंगी। वही फिल्म के निर्माता गौरव होंगे।
राखी का भाई करेगा फिल्म का निर्देशन

Credit: Google
Rakhi Sawant: हाल ही में उनके भाई निर्देशक राकेश ने कहा कि वह राखी के जीवन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में राखी का किरदार पुलिस वाली का होगा, जो राउडी हैं। राखी असल जिंदगी में भी एक राउडी हैं। पति आदिल खान के खिलाफ उनका मामला केवल उनका नहीं है। वह एक बहुत बड़ी वजह के लिए लड़ रही हैं।
Also Read: Shocking: Sushmita Sen Experiences Heart Attack, Says She Has a Big Heart!
राखी ने पति आदिल पर लगाए थे गंभीर आरोप
इस बीच राखी ने अपने पति आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पिछले दिनों राखी ने अपने पति पर आरोप लगाए थे कि आदिल ने उनका यौन उत्पीड़न किया है।

Credit: Google
किसी दूसरी लड़की के लिए उन्हें धोखा दिया और उनके पैसों का गलत इस्तेमाल भी किया। जिसके बाद पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार किया। जिसके बाद राखी अब सोशल मीडिया पर लगातार आदिल के राज खोलती नजर आती हैं।
Also Read: Salaar: न टीज़र, न ट्रेलर, नाहीं गाने आए, फिर भी Book My Show पर दिखाई 1 लाख लोगों ने दिलचस्पी







