वैसे तो Holi रंगों का त्योहार हैं पर जब इन रंगों के साथ कुछ गानों के धुन मिल जाए, तो वाह- जी-वाह क्या बात होगी। और देखा जाए तो कुछ संगीत के बिना Holi पार्टी थोड़ी बोरिंग ही हो जाएगी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने साल के हैं, इस दिन को थोड़ा खास ब...
वैसे तो
Holi रंगों का त्योहार हैं पर जब इन रंगों के साथ कुछ गानों के धुन मिल जाए, तो वाह- जी-वाह क्या बात होगी। और देखा जाए तो कुछ संगीत के बिना Holi पार्टी थोड़ी बोरिंग ही हो जाएगी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने साल के हैं, इस दिन को थोड़ा खास बनाने के लिए आपको डांस करने की जरूरत तो बिलकुल है। इसलिए, अगर आप इस बार अपने दोस्तों और परिवार के लिए पार्टी दे रहे हैं, तो आपकी प्लेलिस्ट को खास बनाने में हम आपकी मदद करेंगे।
चूंकि यह रंगों का त्योहार है, तो क्यों न हाल के और पुराने दोनों ही गानों को शामिल किया जाए, जिसके शब्द आपको थिड़कने पर मजबूर कर दे। इस त्योहारी सीजन में आपके प्लेलिस्ट को मजेदार बनाने के लिए यहां हमारे शीर्ष चयन हैं, गौर करें।
1.Rang Barse
यह अब तक का सबसे प्रतिष्ठित Holi गीत है। महान यश चोपड़ा की सिलसिला से, यह गाना होली पर मस्ती करने के बारे में है।
https://www.youtube.com/watch?v=Jf92MOkrbEw
स्क्रीन पर अमिताभ बच्चन, रेखा, संजीव कुमार और जया बच्चन के साथ, आप इस गाने की धुन पर थिरकने से खुद को बिलकुल रोक नहीं पाएंगे! आखिरकार, यह रंग और होली के बारे में है, आप जरूर सुनिए!
2.Rangsaari
अब यह गाना ऐसा है जिसे आज कल हर कोई सुनना पसंद कर रहा है।
https://youtu.be/bSAlE_WgHxY
सिंगल रिलीज होने से लेकर इंस्टाग्राम रील पर ट्रेंड करने से लेकर फिल्म जुग जुग जीयो में दिखाए जाने तक, कनिष्क सेठ और कविता सेठ का यह गाना निश्चित रूप से पार्टी करने के लिए सबसे अच्छा चयन है। इसमें आप अपने दोस्तों, या फिर अपने प्रेमी के साथ थिरक सकते हैं।
3.Rang De Basanti
अब पार्टी हो और भला कोई भांगड़ा कैसे न करें? हम शर्त लगाते हैं कि जब यह दलेर मेहंदी का ये खास गाना बजाना शुरू करेगा तो कोई भी शांत नहीं बैठ पाएगा।
https://www.youtube.com/watch?v=CGlVHsCbbSQ&feature=youtu.be
एआर रहमान के मजेदार संगीत और मेहंदी की प्रभावशाली आवाज के साथ, इसी नाम की फिल्म का यह गाना आपको पार्टी में हर किसी का पसंदीदा बना देगा!
4.Balam pichkari
कोई भी Holi इस गाने के बिना तो पूरी हो ही नहीं सकती। ये जवानी है दीवानी का सबका पसंदीदा होली गीत, बालम पिचकारी वास्तव में हर पीढ़ी का पसंदीदा है!
https://youtu.be/0WtRNGubWGA
चुलबुले बोल और एक हाई-टेंपो बीट के साथ, आप निश्चित रूप से हर उम्र के लोगों को इस गाने पर थिरकते हुए देखेंगे!
Also Read:
महाकाल नगरी Ujjain में खेली गई फूलों की Holi, भोले बाबा ने दिए निराकार रूप के दर्शन
5.Jai Jai Shiv Shankar
गाने का नया वर्जन फिल्म वॉर का है, जिसमें टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=oGneAab3e88
उनके जबरदस्त डांस मूव्स की नकल करना मुश्किल हो सकता है लेकिन जब आप इसे सुनेंगे तो आप निश्चित रूप से इस गाने की धुन पर खुद की नयी मूव्स पर थिरकने लगेंगे!
6.Do Me a Favour Let's Play Holi
फिल्म 'वक्त- द रेस अगेंस्ट टाइम' का अनु मलिक का यह गाना होली के त्यौहार में जरूर बजता है।
https://www.youtube.com/watch?v=uyh9jYSGpCg&feature=youtu.be
चुटीले, चुलबुले बोल और किसी अन्य के विपरीत एक कोरस लाइन होने के कारण, आपको इस गाने को अपनी Holi पार्टी में बजाना ही पड़ता है।
7.Holi me Rangeele
https://www.youtube.com/watch?v=XBqzieMSz-Y&feature=youtu.be
मीका सिंह द्वारा गाया गया यह गाना Holi के सबसे कम चर्चित गानों में से एक है, और मौनी रॉय के हाइट लुक्स कुछ किलर मूव्स के साथ इस गाने को और रोमांचित बनाते हैं।
8.Hori Khele Raghuveera
https://www.youtube.com/watch?v=87FYp3YLEBM
हर कलाकार होली का एक गाना तो अपने नाम करना ही चाहता है पर इन कलाकारों की सूची में सबसे ऊपर बिग- बी हैं। यह गाना भी हर होली पार्टी के लिए एक बड़ा पसंदीदा चयन है।
9.Besharam Rang
https://www.youtube.com/watch?v=huxhqphtDrM
इस गाने को होली के रंगों के साथ शूट नहीं किया गया हो, लेकिन इस गाने में 'रंग' का जिक्र हैं और यह इस साल दीपिका पादुकोण -एसआरके की नंबर वन पर रहने वाली फिल्म पठान का गाना है। आप इसे अपनी होली पार्टी की प्ले लिस्ट में जोड़ सकते हैं।
10.Ang se Ang
https://www.youtube.com/watch?v=bue7fClXlkI
इस गाने में जब जूही चावला और सनी देओल ने शाहरुख की ढोल बीट्स पर जमकर डांस किया तो सभी ने इस म्यूजिक पर डांस किया। यह गाना अपने किसी प्रेमी के साथ होली मनाने के लिए काफी सही चयन हैं।
Also Read:
5 Stirring Tips For Your Holi Bash This Year