• Latest
  • Trending
  • All
मेडिकल फाइल सुरक्षा एप

मेडिकल फाइल सुरक्षा एप: डॉक्टर के पास जाते वक्त फाइल का झंझट नहीं, अब Driefcase App करेगा आपकी हेल्थ हिस्ट्री सेव

January 29, 2026
रात में फल खाना सही है या गलत

रात में फल खाना सही है या गलत: क्या आप भी रात में खाते हैं फल?? जानिए क्यों डॉक्टर इसे मानते हैं गलत आदत

March 12, 2026
LPG के सब्सिट्यूट

LPG के सब्सिट्यूट : LPG की किल्लत के बीच सस्ते इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट कुकिंग विकल्प जो गैस की कमी में भी बनाएंगे खाना

March 12, 2026
'Bhavantar' on Mustard

Kisan News: मप्र के किसानों के लिए खुशखबरी: केंद्र ने सरसों पर ‘भावांतर’ और तुअर की खरीद को मंज़ूरी दी

March 12, 2026
Benefits of Eating Chickpeas

Health Benefits: भुने चने खाने के फायदे जान गए तो आप भी आज ही कर देंगे इसे शुरू

March 12, 2026
शादी के बाद विवाद में आईं रश्मिका मंदाना

मेहंदी आउटफिट में देवी लक्ष्मी की आकृति को लेकर विवाद में आईं रश्मिका मंदाना, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

March 12, 2026
2026 ईद कब है

2026 ईद कब है: इस दिन दिखेगा ईद का चांद, भारत और सऊदी अरब में मीठी ईद मनाने की तारीख

March 12, 2026
हार्दिक पांड्या पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप

हार्दिक पांड्या पर लगा तिरंगे के अपमान का आरोप, पुणे के वकील ने दर्ज कराई शिकायत – टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न का वीडियो वायरल

March 12, 2026
LPG Gas cylinder

LPG ने निकाला लोगों का दम, एमपी में सिर्फ 15% LPG, वह भी इमरजेंसी के लिए

March 12, 2026
Benefits of Moringa

Benefits of Moringa: सेहत के लिए बेहद फ़ायदेमंद होता है मोरिंगा, इस विटामिन की है भरमार

March 12, 2026
Charlotte Angie

Charlotte Angie : मशहूर पोर्न स्टार, एडल्ट वीडियो शूट, हत्या, 2 महीने तक फ्रिज में रखा शव! 12 टैटू ने खोला राज जानिए कत्ल की पूरी कहानी!!

March 12, 2026
MP Heatwave

MP Heatwave: मप्र में गर्मी ने पकड़ी रफ़्तार, मार्च के महीने में पारा 40 डिग्री पार

March 12, 2026
Vitamin D

Vitamin D: विटामिन D की कमी होने पर हो सकती है बड़ी समस्या, दिखने लगते हैं ये लक्षण

March 12, 2026
Friday, March 13, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Informative

मेडिकल फाइल सुरक्षा एप: डॉक्टर के पास जाते वक्त फाइल का झंझट नहीं, अब Driefcase App करेगा आपकी हेल्थ हिस्ट्री सेव

bbhavna Kalyani by bbhavna Kalyani
January 29, 2026
in Informative
मेडिकल फाइल सुरक्षा एप

मेडिकल फाइल सुरक्षा एप

0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

मेडिकल फाइल सुरक्षा एप: आमतौर पर हम सभी के साथ कई बार ऐसा होता है कि हम डॉक्टर के पास तो चले गए परंतु पुरानी मेडिकल रिपोर्ट, डिस्चार्ज स्लिप या मेडिकल फाइल ले जाना भूल गए। कई बार तो हमारे मेडिकल रिकॉर्ड्स गुम हो जाते हैं और हर इलाज के दौरान डॉक्टर पिछली रिपोर्ट मांगते हैं। पिछली रिपोर्ट नहीं मिली तो फिर से टेस्ट करने का झंझट भी झेलना पड़ता है। साथ ही यह सारे मेडिकल दस्तावेज और डिस्चार्ज डॉक्यूमेंट इंश्योरेंस क्लेम के लिए भी महत्वपूर्ण होते हैं। इसी परेशानी को खत्म करने के लिए अब सरकार ने दिया है एक भरोसेमंद समाधान Driefcase App

ड्रीफकेस एप एक ऐसा डिजिटल हेल्थ लॉकर है जहां आप अपनी मेडिकल रिपोर्ट, डॉक्टर की पर्ची, टेस्ट रिजल्ट, वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट यहां तक की इंश्योरेंस से जुड़े सारे कागज सुरक्षित रख सकते हैं। मतलब अब ना फाइल खोने का डर और ना रिपोर्ट भूलने की टेंशन। सबसे खास बात यह ऐप आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जुड़ा हुआ है। मतलब यहां आपके हेल्थ रिकॉर्ड सुरक्षित रहेंगे। जब-जब आप डॉक्टर के पास जाएंगे इन्हें आसानी से रिट्रीव किया जाएगा और डॉक्टर को हेल्थ अपडेट मिलती रहेगी।

क्या है ड्रीफकेस एप की विशेषताएं

  • ड्रीफकेस की सबसे खास बात यह है कि यह आपके डॉक्टर की पर्ची, एक्स-रे, MRI रिपोर्ट, ब्लड टेस्ट रिपोर्ट, डिस्चार्ज समरी, वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट इंश्योरेंस की डॉक्यूमेंट सभी कुछ एक साथ एक ही जगह पर स्टोर करने की सुविधा देता है।
  • एक बार इस ऐप पर आपने रिकॉर्ड अपलोड कर दिए तो आप कभी भी अपने मोबाइल के माध्यम से इसे ढूंढ सकते हैं, इसे शेयर कर सकते हैं और टैग कर इंडेक्स भी कर सकते हैं।
  • यहां आप अपने डॉक्टर, डायग्नोस्टिक लैब या बीमा कंपनियों के साथ इन रिकॉर्ड को शेयर भी कर सकते हैं।
  • इसमें दस्तावेज सेव करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। आप अपने दस्तावेजों को ड्रीफकेस के व्हाट्सएप नंबर 8080802509 पर भेज कर या ईमेल पर भेज कर भी सेव कर सकते हैं।
  • इस एक ऐप से आप अपने सारे परिवार जनों की रिकॉर्ड को जोड़ सकते हैं। मतलब हर बार अलग-अलग फाइल बनाने की जरूरत नहीं है।
  • इस ऐप में आप हेल्थ रिमाइंडर सेट कर सकते हैं जिससे आप ना वैक्सीनेशन का अपॉइंटमेंट भूलेंगे ना दवा लेने का टाइम।

ड्रीफकेस एप में दस्तावेज अपलोड कैसे करें?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में ड्रीफकेस ऐप (Driefcase App) इंस्टॉल करनी होगी।
  • एप इंस्टॉल करने के बाद आपको इस ऐप में रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए आपको मोबाइल नंबर से सत्यापन करना होगा।
  • इसके बाद नंबर सत्यापित होते ही आपका एक अकाउंट बन जाएगा।
  • अब आपको ‘अपलोड’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अपलोड विकल्प पर क्लिक करने के बाद आप डॉक्टर द्वारा दिए गए प्रिस्क्रिप्शन, ब्लड रिपोर्ट, इंश्योरेंस दस्तावेज इत्यादि के फोटो खींचकर सेव कर सकते हैं और इसकी एक फाइल बना सकते हैं।

व्हाट्सएप से अपलोड कैसे करें

  • ड्रीफकेस एप में आप व्हाट्सएप के माध्यम से भी दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
  • जहां सबसे पहले आपको ड्रीफकेस ऐप इंस्टॉल करना होगा ।
  • अब अपने मोबाइल से दस्तावेजों के फोटो खींचकर ड्रीफकेस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजना होगा।
  • ड्रीफकेस के व्हाट्सएप नंबर पर यह फोटो भेजते ही यह डॉक्यूमेंट आपके अकाउंट में सुरक्षित रूप से अपलोड हो जाते हैं।

इस ऐप पर डाटा की सुरक्षा कैसे होती है?

यह ऐप आपके सारे दस्तावेजों की सुरक्षा करता है। यह ऐप आपकी गोपनीयता और संवेदनशील जानकारी को प्राथमिकता देता है। यहां आपके रिकॉर्ड्स इंक्रिप्टेड और क्लाउड में सेव किए जाते हैं, और आपकी अनुमति के बाद ही आप इसे साझा कर सकते हैं। आपके रिकॉर्ड वही लोग देख पाएंगे जिसे आप अनुमति देंगे, जिनसे आप अपने दस्तावेज शेयर करेंगे।

कुल मिलाकर यदि आप भी आए दिन डॉक्यूमेंट खो जाने, गुम हो जाने या भूल जाने की परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको अब इस मामले में उलझने की बिलकुल जरुरत नहीं। ड्रीफकेस एप आपकी सारी परेशानियों का समाधान है। अपने सारे मेडिकल दस्तावेज, बिल, ब्लड रिपोर्ट, एक्स-रे, एमआरआई, सीटी स्कैन, इंश्योरेंस से जुड़े पेपर आप इस ऐप में भेज कर क्लाउड में सेव कर सकते हैं और अपनी सुविधा अनुसार इन्हें कभी भी रिट्रीव कर सकते हैं। सबसे खास बात यह ऐप आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के साथ इंटीग्रेटेड है ,जिसकी वजह से हर बार डॉक्टर को पूरी हिस्ट्री बताने की जरूरत नहीं। केवल आपके रजिस्ट्रेशन नंबर से ही डॉक्टर आपकी पूरी हिस्ट्री देख लेंगे और आगे की ट्रीटमेंट प्लान करेंगे।

Read More: भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि की भूमिका, आर्थिक सर्वेक्षण ने बताए अवसर और चुनौतियाँ

Recent Posts

  • रात में फल खाना सही है या गलत: क्या आप भी रात में खाते हैं फल?? जानिए क्यों डॉक्टर इसे मानते हैं गलत आदत
  • LPG के सब्सिट्यूट : LPG की किल्लत के बीच सस्ते इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट कुकिंग विकल्प जो गैस की कमी में भी बनाएंगे खाना
  • Kisan News: मप्र के किसानों के लिए खुशखबरी: केंद्र ने सरसों पर ‘भावांतर’ और तुअर की खरीद को मंज़ूरी दी
  • Health Benefits: भुने चने खाने के फायदे जान गए तो आप भी आज ही कर देंगे इसे शुरू
  • मेहंदी आउटफिट में देवी लक्ष्मी की आकृति को लेकर विवाद में आईं रश्मिका मंदाना, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.