बॉलीवुड अदाकारा Jacqueline Fernandez ने अपनी गवाही में दावा किया है कि ठग सुकेश चंद्रशेखर ने “उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया” और उन पर 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झूठा आरोप लगाया जा रहा है।

Jacqueline Fernandez ने अपनी गवाही में कहा, “सुकेश चंद्रशेखर ने मेरी भावनाओं के साथ खेला, मेरा करियर और जिंदगी बर्बाद कर दी।” जैकलीन का यह भी दावा है कि सुकेश की “झूठी पहचान और प्रतिरूपण” से उन्हें गुमराह किया गया था।

‘उन्हें सरकारी अधिकारी के रूप में पेश किया गया था’

जैकलीन ने दावा किया कि उन्हे ऐसा महसूस हो रहा था कि कुछ तो गलत हैं जब उसकी सहयोगी पिंकी ईरानी ने उसे “एक सरकारी अधिकारी” के रूप में सामने पेश किया।

जैकलीन के बयान के अनुसार, उन्होंने खुद को Sun TV के मालिक के रूप में पेश किया था और ये दावा किया कि (तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री) जयललिता उनकी मौसी थीं।

jacqueline relationship with Sukesh
Credit: shethepeople

Jacqueline ने कहा, “चंद्रशेखर ने कहा कि वह एक बड़े फैन थे, और कहा कि मुझे  दक्षिण भारत में भी फिल्में करनी चाहिए, और Sun TV के मालिक के रूप में, उनके पास कई परियोजनाएं रखी हुई थीं। हमें दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक साथ काम करने की कोशिश करनी चाहिए।”

Also Read: Sukesh Chandrashekhar मामले में Nora Fatehi ने खोला चौंकाने वाला सच

ED द्वारा दायर चार्जशीट में Jacqueline Fernandez का एक आरोपी के रूप में उल्लेख हैं 

अगस्त 2022 में, दिल्ली की एक अदालत में सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED द्वारा दायर चार्जशीट में जैकलीन को एक आरोपी के रूप में उल्लेख किया गया था। एजेंसी ने उल्लेख किया था कि कैसे अभिनेत्री ने न केवल ठग द्वारा उन पर बरसाए गए उपहारों का आनंद लिया बल्कि उन्हें श्रीलंका में अपने परिवार को भी दे दिया।

Jacqueline landed in conman's mess
Credit: businesstoday

चंद्रशेखर और उनकी अभिनेत्री पत्नी मारिया पॉल के खिलाफ चल रहे मामले के सिलसिले में ईडी ने अभिनेत्री से कई सत्रों में पूछताछ की है। चंद्रशेखर पर कुछ हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों सहित विभिन्न लोगों को धोखा देने का आरोप है।

जैकलीन कथित तौर पर सुकेश के साथ रिश्ते में थीं और सुकेश ने पहले एक पत्र में कहा था कि उपहार केवल प्यार के टोकन थे और घोटाले की आय नहीं थी।

Also read: Mumbai Event Surprised Ranbir-Alia! Embellished Walls With Their Memorable Moments