Irrfan Khan: हम सबके पसंदीदा कलाकार इरफान खान आज भले ही हमारे बीच में नहीं है, लेकिन उनकी अदाकारी और अभिनय हम सभी को हमेशा याद रहेगी। हर कलाकार की कहानी के दो किस्से जरुर होते हैं एक अच्छा तो दूसरा बुरा, और उन्हीं किस्सों में शुमार है एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दकी और (Irrfan Khan)इरफान खान के झगड़े का एक किस्सा जो फिलहाल काफी प्रचलन में बना हुआ है। आज इरफान हमारे बीच नहीं हैं,लेकिन उनके झगड़े के किस्से ने उन्हें फिर से जिन्दा किया है।   

Nawazuddin Siddiqui के भाई ने किया झगड़े का पर्दाफाश

Irrfan Khan: हालांकि जब इरफान से उनके नवाज से विवाद के बारे में पूछा गया, तो उन्होनें इसका जबाब देने से इंकार कर दिया। या फिर कह सकते हैं कि उन्होंने अपने और नवाज के रिश्ते को अच्छा बताया था। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी इरफान (Irrfan Khan) के लिए कुछ ऐसा ही किया।

Nawazuddin
Credit;Google

लेकिन कुछ दिन पहले, नवाज के भाई शमास से वही सवाल पूछा, जो नवाज को काफी अच्छे से जानते हैं, शमास शुरुआत से नवाज के साथ रहें हैं और यहां तक कि उनके पब्लिक रिलेशंस को भी संभालते थे।

Also Read: After Alia Bhatt, This Popular Bollywood Diva Slammed Media for Invading Her Privacy

Irrfan Khan और नवाजुद्दीन के बीच थी लड़की

जब नवाज के भाई से ये सवाल पुछा गया तो शमास ने बेझिझक होकर इंटरव्यू दिया। जब उनसे पूछा गया, ‘क्या इसमें फ्रिक्शन था या नहीं था?’ शमास ने जवाब दिया, ‘था, और फिर बताया कि यह उस समय के आसपास शुरू हुआ जब नवाज ने एक लड़की को डेट करना शुरू किया, जो तब इरफ़ान को डेट कर रही थी।

Nawazuddin
Credit;Google

कई सालों बाद नवाजु्द्दीन सिद्दकी (Nawazuddin Siddiqui) के भाई शमस सिद्दीकी ने इस बात का पर्दाफाश किया हैं। उन्होनें कहा है कि “दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। यह झगड़ा तब शुरू हुआ जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक लड़की को डेट करना शुरू किया, जो तब इरफान खान को पहले से ही डेट कर रही थी।

Also read: Justin Bieber Birthday: माँ ने चुपके से किया था ये वीडियो रिकॉर्ड, और फिर जस्टिन हो गये वायरल

अनुराग कश्यप ने सुलझाया था दोनों का झगड़ा

आगे कहा कि ‘द लंचबॉक्स’ फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ तनातनी भी हुईं. इस फिल्म में इरफान (Irfan Khan)और नवाजुद्दीन ने साथ में काम किया था। उस समय अनुराग कश्यप फिल्म के प्रोड्यूसर्स थे. तब उन्होंने इरफान और नवाजुद्दीन के बीच लड़ाई को सुलझाया था।

Nawazuddin
credit;Google

हालांकि दोनों अभिनेताओं के झगड़े की वजह उस दिन शूटिंग नहीं हो पाई . शमस ने ये भी बताया कि लड़ाई इस हद तक चली गई थी कि दोनों एक दूसरे की शक्ल नहीं देखना चाहते थे, “नवाज और इरफान दोनों कहते थे कि वे सेट पर तभी जाएंगे जब दूसरा मौजूद नहीं होगा”।