चाहे कोई भी फिल्म उठाकर देख लो बॉलीवुड की तकरीबन हर फिल्म में एक न एक गाना Honey Singh का जरुर होता ही है। चाहे आपके घर तक अखबार न पहुंचा हो, पर Honey Singh के गानें तो हर घर में बजते और पसंद किये जाते है।शायद ही ऐंसा कोई हो,जो Honey पाजी के गानो से अछ...

credit: google[/caption]
हनीसिंह की गानो में रुचि औऱ लगाव को देखकर उनके पिता सरदार सरबजीत सिंह ने उन्हे लंदन के संगीत स्कूल में दाखिला करा दिया ।
वहां सिंगर Honey ने अपने संगीत के गुणो को और प्रखर कर लिया।हनीसिंह वहां पर कई अमेरिकी औऱ अफ्रीकी सिंगर्स के बीच अपनी अलग ही पहचान बना चुके थे।
Honey को शो में ले जाया जाने लगा, वहां उन्हें Your यानी आपका अपना कहकर हनीसिंह को संबाधित किया जाता था।
तब Your Honey Singh को छोटा करके लोग उन्होने Yo Yo Honey Singh बुलाने लगे।औऱ आज उन्हें इसी नाम से ख्याति प्राप्त है।
credit: google[/caption]
वर्ष 2015 के बाद रैपर Honey को संगीत की पथ से परित्याग लेना पड़ा था,दरअसल रैपर हनीसिंह अपने एक इंटरव्यू में बताते है कि उन्हे बहुत कम समय में मिली सफलता के कारण वह लोकप्रियता में इतने डूब गए कि वह शराब के आदि हो गए थे।
और शराब की बुरी लत ने उन्हे बायापोलर डिस्ऑर्डर का शिकार बना दिया था।और रैपर को इस बीमारी के कारण 5 साल संगीत से दूर रहना पड़ा था।
वर्ष 2018 के लगभग Honey ने वापिस आने की कोशिश की थी,पर चलते शो मे ही उनकी तबीयत फिर बिगड़ने के कारण वापस अस्पताल के दर्शन करने पड़े थे।
इसी बीच जब डॉक्टर ने कहा कि हनीसिंह का बचना मुश्किल है तो लोगों ने यह अफवाह तक उड़ा दी थी, कि रैपर का निधन हो गया है।
पहले तो अस्पताल में बीमारी से जूझ रहे रैपर ने खुद को संभाला औऱ चुप्पी साधी,पर जब बात सर से ऊपर चली गई तो रैपर ने सच्चाई से पर्दा उठा दिया।
लाखो फैन्स की दुआ और डॉक्टरों के अथक प्रयासो के कारण हनीसिंह को मौत के मुंह से बचा लिया गया ।
हनीसिंह ने मखना गाने के साथ बॉलिवुड में वापसी की,और तब से लेकर अब तक हर तरफ Honey Singh ही छाए हुए है।
हर पार्टी Honey Singh के गानों के बिना अधूरी सी नजर आती है।आज हनीसिंह एक गाने के करीबन 15 से 20 लाख रुपए चार्ज करते है, हनीसिंह ने अपने गीतों के कारण मिकासिंह और बादशाह जैसे फेमस सिंगरो को भी पीछे जोड़ दिया है।
Also Read:Karishma Kapoor’s Gleaming Multicoloured Gown is Stealing Hearts