Holi 2023: साल 2022 में फिल्मों की दुनिया बॉलीवुड से लेकर टीवी सीरियल की दुनिया तक कभी खुशी तो कभी गम ज्यादा रहा। Holi 2023 में जाने से पहले हमनें पिछले साल 2022 में कई अच्छे स्टार्स,सिंगर और एक्टर्स को खो दिया। 

इन सितारों के Holi 2023 पर नहीं खिलेंगे रंग  

तो आज हम आपको उन्हीं को याद करके ये बताने वाले हैं, कि ये Holi के रंग किन स्टार्स के घर पर देखने को नहीं मिलने वाले हैं। इस सूची में कई दिग्गज स्टार्स के नाम शामिल हैं। ये रिर्पोट पढ़ने के बाद आप भी इमोशनल हो सकते है। तो चलिए देखते किसने छोड़ी दुनिया तो किसी ने कह दिया अलविदा।

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)

सबसे पहले आती हैं भारत रत्न और स्वर कोकिला के नाम से जानी जाने वाली मशहूर लता मंगेशकर जो मध्य प्रदेश के इंदौर में 28 सितंबर 1929 को जन्मी थी। लता मंगेशकर के सहाबहार गानों को सुनके आज भी फैंस झूम उठते हैं। उन्होनें 40 के दशक में गाना शुरू किया था।

Holi2023
Credit: Google

Holi: लता मंगेशकर ने 70 साल बॉलीवुड में सिंगिंग की और ना जाने कितने खूबसूरत गानों का तोहफा म्यूजिक लवर्स को दिया। उनका निधन 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में हो गया था। लता जी के निधन को एक साल से ज्यादा हो गया है। उनके परिवार की Holi उनके गाने में सिमट कर रह जाएगी।

बप्पी लहरी (Bappi Lahiri)

फिर आते है ‘डिस्को किंग’ के नाम से मशहूर बप्पी लहिरी, वे गोल्ड को अपने लिए लकी मानते थे। सोने के आभूषण से लदे रहने वाले सिंगर ने 80-90 के दशक में बॉलीवुड को डिस्को म्यूजिक देने वाले सिंगर रहे।

Holi2023
Credit: Google

डिस्को स्टाइल गानों पर युवाओं को थिरकाने वाले बप्पी दा 15 फरवरी 2022 को 69 साल की उम्र में निधन हो गया था 

केके (KK)

केके उर्फ कृष्ण कुमार कुन्नथ जो हिंदी सिनेमा ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इनकी आवाज की दीवानी है। केके ने हिंदी के अलावा केके ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली और गुजराती फिल्मों में गाने गाए हैं।

Holi2023
Credit: Google

बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर केके का साल 2022 में निधन हो गया था। बता दें कि केके को 31 मई 2022 को एक कॉन्सर्ट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। पर उनकी आवाज आज भी सबके दिलों पर छाई है।

विक्रम गोखले (Vikram Gokhale)

विक्रम गोखले ने बॉलीवुड में अपनी एक से एक कई हिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने सिर्फ 26 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और 1971 में बॉलीवुड में डेब्यू किया।

Holi2023
Credit: Google

उनकी पहली फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ ‘परवाना’ की थी। जाने-माने एक्टर का 26 नवंबर 2022 को निधन हो गया था। विक्रम गोखले के निधन ने उनके फैंस को तोड़ दिया था। जिसके चलते विक्रम गोखले का परिवार इस साल Holi  नहीं मनाएगा।

Also Read: Janhvi Kapoor Birthday: 20 Saree Looks of ‘Dhadak’ Actress Will Make You fall in Love

सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala)

पंजाब के फेमस सिंगर सिद्दू मूसेवाला की पहचान पंजाबी गायक, रैपर, गीतकार और पंजाबी सिनेमा से जुड़े अभिनेता के तौर पर थी। वह अपने विवादित गीतों की वजह से हमेशा चर्चा में रहते थे।

Holi2023
Credit: Google

सिद्धू मूसेवाला का पूरा नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है। 11 जून 1993 को मानसा गांव में जन्मे मूसेवाला की 29 मई 2022 को कुछ बदमाशों ने मिलकर अंधाधुंध फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी थी। जिसके बाद सिद्धू मूसे वाला के परिवार के साथ-साथ उनके फैंस भी काफी दुखी हो गए थे।

राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav)

राजू श्रीवास्तव को देश दुनिया में भला कौन नहीं जानता, जो अपनी स्टैंड अप कॉमेडी के जरिए लोगों को हंसाते थे। और अपनी कॉमिक टाइमिंग से सभी के चेहरे पर मुस्कान ला देते थे।

Holi2023
Credit: Google

बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले राजू श्रीवास्तव का 21 सितंबर को निधन हो गया था।बता दें कि एक्टर राजू श्रीवास्तव को वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आया था।

Also Read:Amitabh Bachchan: एक्शन सीन के दौरान बिग बी हुए घायल,पसली में लगी चोट