Debina Bonnerjee: टेलीविजन के स्टार कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) पिछले साल दो बेटियों के माता पिता बने थें। बतादें कि कपल की बड़ी बेटी लियाना का जन्म 3 अप्रैल को हुआ था तो वहीं दिविशा का जन्म नवंबर में हुआ था। ऐसे में ये कपल इन दिनों कोलकाता में है। वहीं हाल ही में देबिना ने दिविशा का ‘अन्नप्राशन’ किया गया है। सोशल मीडिया पर इसकी कई तस्वीरें शेयर की गई हैं।

Debina Bonnerjee ने किया दिविशा का ‘अन्नप्राशन’

Debina bonnerjee
Credit: Instagram

दरअसल, देबिना ने उनकी छोटी बेटी दिविशा का ‘अन्नप्राशन’ किया, जो बच्चे के जन्म के कुछ महीने बाद होता है। यह सेरेमनी कोलकाता में देबिना ने अपने पूरे परिवार के साथ मनाई। दिविशा को उनके परिवार वालों ने खाना खिलाया। इस दौरान दिविशा रेड एंड बेज ब्रोकेड ड्रेस में नजर आ रही है, जिसमें नन्ही दिविशा का बंगाली अंदाज दिखाई दे रहा है।

खूबसूरत लुक में Debina Bonnerjee आई नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

राइस सेरेमनी में देबिना बहुत खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने रेड बॉर्डर वाली व्हाइट साड़ी पहनी थी, जिसे फुल बैलून स्लीव्स के ब्लाउज से पेयर किया था।

Debina bonnerjee
Credit: Instagram

वहीं, गुरमीत व्हाइट कुर्ता-पायजामा में हैंडसम लग रहे थे। देबिना और गुरमीत की बड़ी बेटी लियाना चौधरी ने दिविशा के साथ लाल-व्हाइट लहंगा-चोली में ट्विनिंग करती दिखी।

यह भी पढ़ें: Gigi Hadid: अमेरिकी मॉडल ने पहनी भारतीय साड़ी, लोग देखकर हुए दीवाने, आप भी देखिए ये तस्वीरें

दूसरी बेटी के जन्मदिन की स्पेशल प्लानिंग

बतादें कि एक बेटी दिविशा के ‘अन्नप्राशन’ के बाद दोनों कपल, आज अपनी बड़ी बेटी लियाना का जन्मदिन भी सेलिब्रेट करने वाले हैं। आज लियाना पूरे एक साल की हो गई है। एक्ट्रेस ने हाल ही में लियाना और दिविशा के बर्थडे आउटफिट्स की झलक दिखाई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

देबिना ने लियाना के लिए एक खास यूनिकॉर्न-थीम ड्रेस बनवाई है और खुद के लिए ब्लश पिंक कलर की ड्रेसेस ली हैं। बता दें कि देबिना ने अपनी पहली बेटी को जन्म देने के 1 महीने बाद ही दोबारा प्रेगनेंसी का ऐलान कर दिया था।

Debina Bonnerjee का वर्कफ्रंट

Debina bonnerjee
Credit: google

बता दें Debina Bonnerjee ने टीवी सीरियल ‘रामायण’ एक्टिंग में अपनी शुरुआत की थी। इस टीवी सीरीज में उन्होंने सीता का किरदार निभाया था। रामायण में उनके अपोजिट अभिनेत्री के पति गुरुमीत चौधरी नजर आए थे। गुरुमीत ने राम का किरदार निभाया था।

यह भी पढ़ें: Jaya Prada Life Story: पति के साथ अनसुने किस्से जिन्हें जानकर हो जाएगें हैरान, जानें पूरी कहानी!