सुनील शेट्टी की बेटी Athiya Shetty ने आखिरकार 23 जनवरी को क्रिकेटर KL Rahul से खंडाला के एक फार्महाउस में शादी कर ली। समारोह के दिन तक इस शादी को गुप्त रखा गया था। इंस्टाग्राम पर दूल्हा और दुल्हन ने अपनी शादी के दिन की तस्वीरें साझा कीं। बाद में सोशल मीडिया पर शादी को लेकर नई जानकारी सामने आई। इसी बीच खबर आई कि दुल्हन के पिता सुनील शेट्टी शादी में भावुक हो गए।

सुनील शेट्टी ने Athiya और KL Rahul की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की

शादी के बाद सुनील शेट्टी ने Athiyaऔर KL Rahul की साथ में एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। ऐसा लग रहा है कि यह तस्वीर उन दोनों के फेरों के दौरान ली गई थी।

Sunil shetty post
Credit: google

सुनील शेट्टी ने एक पोस्ट में लिखा है कि ‘प्यार और विश्वास के साथ सही इंसान का हाथ पकड़ना हमेशा सही होता है। प्यार और विश्वास ही किसी भी रिश्ते को मजबूती देता है।’ वह अपने बच्चों को उनकी शादी की बधाई दे रहे हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Sunil Shetty daughter wedding
Credit: google

सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज को फॉलो करने वाले लोग उस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, और Athiya Shetty और KL Rahul को उनके नए जीवन की बधाई दे रहे हैं। अथिया ने कमेंट सेक्शन में “लव यू” भी लिखा।

Also read: Kantara 2: फिल्म के दूसरे हिस्से की तैयारी हुई शुरू, फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी

4 साल से रिलेशनशिप में थे Athiya और KL Rahul

Athiya और KL Rahul की शादी में शामिल होने वालों ने कहा, सुनील शेट्टी शादी में सबसे ज्यादा एक्टिव रहे थे। उन्हें खुश देखकर बहुत खुश तो हुआ, लेकिन जैसे ही उन्होंने अपनी बेटी को दुल्हन के रूप में देखा तो वह रोने लगे। पूरी शादी के दौरान वह इमोशनल रहे।

Athiya and KL Rahul wedding
Credit: timesnow

KL Rahul और Aathiya करीब चार साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। राहुल एक क्रिकेट स्टार हैं और अथिया एक अभिनेत्री हैं। अथिया ने अपने करियर में चार फिल्मों में काम किया है। सलमान खान के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म हीरो से उन्होंने डेब्यू किया था।

Also read: Uorfi Javed’s Dress Sense Made Her Homeless! Netizens Trolled