Amitabh Bachchan: सदी के महानायक Amitabh Bachchan के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आयी है। बिग बी अपने हैदराबाद में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। उनकी दाहिनी पसली में चोट लग गई हैं। 

Amitabh Bachchan को दाहनी पसली में आई चोट

सीनियर बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी कि ‘प्रोजेक्ट के’ सेट पर उनकी रिब कार्टिलेज “पॉप” हो गई, और दाहिनी रिब केज की साइड की मांसपेशी फट गई है।जब उन्होंने एक एक्शन शॉट फिल्माया, जिससे वह घायल हो गए।

Amitabh Bachchan
Credit: Google

Amitabh Bachchan: बिग बी ने हैदराबाद के AIG अस्पताल में अपना सीटी स्कैन करवाया। फिर अपना ट्रीटमेंट लिया जिसके बाद अब वे मुंबई में अपने घर लौट चुके हैं। डॉक्टर्स ने उनकी ड्रेसिंग कर पट्टी बांधी हैं और आराम करने की सलाह दी है। फिलहाल Amitabh Bachchan ने फिल्म की शुटिंग रोक दी है।

Amitabh Bachchan को सांस लेने में हो रही तकलीफ

Amitabh Bachchan
Credit: Google

इस समय Amitabh Bachchan काफी तकलीफ से गुजर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें काफी दर्द महसूस हो रहा है। अपने हाथ पैर को मूव करने में और सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। उन्हें पूरी तरह से ठीक होने थोड़ा वक्त लगेगा,फिलहाल डॉक्टर्स ने कुछ दवाइयां और पैन किलर दी है ताकि उन्हें अपने दर्द से थोड़ी राहत मिले।

Amitabh Bachchan ने “प्रोजेक्ट के ” को किया रद्द   

Amitabh Bachchan: उनका ऐसे घायल हो जाना सबको परेशान कर गया है। इसी वजह से उनके सभी कामों को और होने वाली शूटिंग को रद्द कर दिया गया है।

Amitabh Bachchan
Credit: Google

जब तक अमिताभ बच्चन अच्छे से ठीक नहीं हो जाते तब तक शूटिंग से जुड़ा कोई काम नहीं किया जाएगा। बतादें कि प्रोजेक्ट के सह-कलाकार प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी, और अगले साल रिलीज़ होने की उम्मीद है।

Also Read: Happy Birthday Janhvi Kapoor: अभिनेत्री के बचपन से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें, श्रीदेवी के संग कुछ पल

Amitabh Bachchan जलसा में करेंगे आराम 

अमिताभ बच्चन ने कहा, “मैं जलसा में आराम कर रहा हूं। हालांकि, बिग बी जरूरी एक्टिविटीज के लिए वो थोड़ा अपने आप को मूव कर लेते हैं। लेकिन बिग बी के लिए ये आसान नहीं है, क्योंकि अमिताभ के फैंस उनके साथ जुड़े रहतें हैं।

Amitabh Bachchan
Credit: Google

इसलिए उन्होनें अपने फैंस से ये भी गुजारिश की है कि  “यह मेरे लिए मुश्किल होगा या मैं कहूं कि मैं आज शाम जलसा गेट पर शुभचिंतकों से मिलने में असमर्थ हूं। इसलिए आप लोग न मुझसे मिलने आएं और जितना न आने का कोई इरादा रखे जो आने वाले है उन्हें भी सूचित करें। बाकी सब ठीक है।” बिग बी ने यहां अपनी बात खत्म की।

Amitabh Bachchan
Credit: Google

Amitabh Bachchan: महानायक की इस खबर ने सभी को निराश कर दिया है लेकिन हम सब भी यही कामना करते हैं कि फैंस के दिलों पर राज करने वाले अमिताभ जल्दी से सेहतमंद और तंदुरुस्त हो जाएं। 

Also Read: Unexpected Turn in Tunisha Sharma’s Suicide Case! Read Here