Sunny Deol, Ameesha Patel की सुपरहिट जोड़ी जल्दी ही लोकप्रिय फिल्म गदर के दूसरे पार्ट “गदर 2” में नजर आने वाली हैं। दोनों स्टार द्वारा अपकमिंग फिल्म “गदर 2” का जमकर प्रमोशन किया जा रहा हैं।

इसके लिए जी सिने अवार्ड 2023 में ये जोड़ी परफॉर्म करे नजर आने वाली हैं। जिसका एक शानदार प्रोमो शेयर किया गया। जिसमें दोनों रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

ज़ी सिने अवार्ड में रोमांस करते दिखेंगे Sunny Deol और Ameesha Patel

Sunny Deol, Ameesha Patel
credit: google

शुक्रवार 18 मार्च को शाम 7:30 ज़ी सिने अवार्ड का प्रसारण होगा। जिसमें Ameesha Patel और Sunny Deol साथ में परफॉर्म करते नजर आने वाले हैं। ज़ी सिने अवार्ड से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया हैं। जिसमें दोनों रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

Sunny Deol, Ameesha Patel
credit: google

प्रोमो में दोनों गदर फिल्म के फेमस गाने “उड़ जा काले कावा” पे रोमांस करते दिख रहे हैं। इसके साथ ही प्रोमो में Sunny Deol माइक में ये बोलते हुए दिखाए दे रहे हैं कि इतने लोगों के सामने। उन्हें ये सब करने में शर्म आती हैं।

Also read: सलमान खान को हो सकता है सनी देओल से खतरा, Gadar 2 को लेकर ऐसी बात आयी सामने

इसके अलावा Sunny Deol गदर फिल्म के फेमस डायलोग ” हिन्दुस्तान जिंदाबाद ” के नारे लगाते हुए दिख रहे हैं।

गदर 2 जल्द होने वाली हैं रिलीज

जल्दी ही सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म “गदर 2” रिलीज होने वाली हैं। फिल्म की स्टार कास्ट द्वारा इसका जमकर प्रमोशन किया जा रहा हैं। 11 अगस्त को ये फिल्म सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली हैं।

Sunny Deol, Ameesha Patel
credit: google

इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा ऐक्टर उत्कर्ष शर्मा भी नजर आने वाले हैं। उत्कर्ष ने फिल्म के पहले पार्ट “गदर- एक प्रेम कथा” मे तारा और सकीना के बेटे की भूमिका निभाई थी।

जो अब फिल्म के दूसरे पार्ट में भी अपने किरदार पर कायम रहेंगे। ये फिल्म साल 2001 में आज सुपरहिट फिल्म “गदर- एक प्रेम कथा” का दूसरा पार्ट हैं।

Also read: Gadar: Ek Prem Katha is set to be screened in cinemas again on this date.