Zepp Health की मालिकाना हक वाली ग्लोबल स्मार्ट वियरेबल्स टेक ब्रांड Amazfit ने अपना नया प्रोडक्ट Amazfit GTR Mini भारत में लॉन्च कर दिया है। स्मार्टवॉच में स्टेनलेस-स्टील फ्रेम, 120+ स्पोर्ट्स मोड, 24/7 हार्ट रेट, SPO2 और एडवांस हेल्छ मॉनिटरिंग फीचर से लैस है। इसमें 5 सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम से भी दिया गया है।

amazfit gtr mini
credit: google
  • कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकती है।

‘हेल्थ जरूरतों को करेगी पूरा'(Amazfit GTR Mini)

Amazfit के प्रवक्ता ने बताया कि हम वियरेबल टेक्नोलॉजी में नए इनोवेशन लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Amazfit GTR Mini हमारे ग्राहकों की हेल्थ जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है।

   लॉन्चिंग    17-03-23(भारत)
   कंपनी     Zepp Health
    ब्रांड      Amazfit
   प्रोडक्ट     Amazfit GTR Mini (स्मार्टवॉच)
   डिस्प्ले     1।28 इंच का सर्कुलर डिस्प्ले
 स्पोर्ट मोड         120 +
    सुविधा  स्ट्रावा, रिलाइव, एडिडास रनिंग, ऐपल हेल्थ और गूगल फिट, 24/7 हार्ट रेट, SPO2  इत्यादि
 बैटरी वैद्यता    14 दिन*
     फ्रेम    स्टेनलेस-स्टील
  कीमत    10,999 रुपये

 

यह भी पढ़ें: Spark 10 Universe: मिडिल क्लास के लिए Tecno ला रहा है सस्ता-सुंदर फोन, देखें फीचर्स

‘अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्मार्टवॉच’

Amazfit के प्रवक्ता ने कहा कि हमारा मानना है कि फिटनेस, फैशन, टेक्नोलॉजी को हमारे जीवन के हर पहलू में बिना अवरोध के इंटिग्रेटेड होना चाहिए। अमेजफिट जीटीआर मिनी पूरी तरह से इस विजन का प्रतिनिधित्व करती है। यह स्मार्टवॉच अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ आती है और इसका डिजाइन काफी आकर्षक है।

amazfit gtr mini
credit: google

आइए जानते हैं इसकी कीमत

अमेजफिट जीटीआर मिनी को ग्राहक ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीद सकेंगे। इसकी कीमत 10,999 रुपये होगी। कंपनी ने की यह स्टाइलिश स्मार्टवॉच तीन आकर्षक रंगों में आती है। इसमें मिडनाइट ब्लैक, मिस्टी पिंक और ओशन ब्लू कलर शामिल हैं।

  amazfit gtr mini             Amazfit GTS 4 Mini Smart Watch

AMOLED डिस्प्ले एचडी रेजोलूशन

स्मार्टवॉच में कॉम्पैक्ट डिजाइन दिया गया है और इसमें 1।28 इंच का सर्कुलर डिस्प्ले मिलता है। वॉच का AMOLED डिस्प्ले एचडी रेजोलूशन और कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। Amazfit GTR मिनी एक शक्तिशाली स्मार्टवॉच है, जो Zepp OS 2।0 और डुअल-कोर हुआंगशान 2S चिप द्वारा संचालित होती है।

amazfit gtr mini
credit: google

मिलेगी 20 दिनों की वैद्यता

स्मार्टवॉच एक बार चार्ज होने पर14 दिन और बैटरी सेवर मोड पर 20 दिनों तक बैटरी पावर दे सकती है। कंपनी का दावा है कि इसकी लंबी बैटरी लाइफ इसे विश्वसनीय और कुशल स्मार्टवॉच की जरूरत वाले किसी भी व्यक्ति के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती है।

वॉच 5 एटीएम वाटर रसिस्टेंट

Amazfit GTR Mini में 120 से अधिक स्पोर्ट मोड मिलते हैं। सभी मोड का डेटा ट्रैक करके यूजर्स को इसकी रिपोर्ट देती है। वॉच 5 एटीएम वाटर रसिस्टेंट के साथ आती है। इसके अलावा वॉच में ExerSense भी दिया गया है।

amazfit gtr mini
credit: google

फिटनेस के लिए मिलेगा एक्स्ट्रा सपोर्ट

Amazfit GTR Mini यूजर्स को अपने वर्कआउट डेटा को विभिन्न फिटनेस कम्युनिटी और स्मार्टफोन ऐप के साथ शेयर करने की अनुमति देता है, जिसमें स्ट्रावा, रिलाइव, एडिडास रनिंग, ऐपल हेल्थ और गूगल फिट शामिल हैं। कंपनी के अनुसार यह सुविधा यूजर्स को दूसरे लोगों के साथ जुड़ने, उनके प्रोग्रेस की तुलना करने और उनकी फिटनेस के लिए एक्स्ट्रा सपोर्ट देती है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Tab S9 Ultra Tipped to Feature Snapdragon 8 Gen 2 SoC, Know More

सार*

  • Amazfit ने अपना लेटेस्ट नया प्रोडक्ट Amazfit GTR Mini भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 10 हजार 999 रुपये होगी। इसमें 1।28 इंच का सर्कुलर डिस्प्ले मिलता है। साथ ही 120 से अधिक स्पोर्ट मोड के साथ आती है। Amazfit GTR Mini यूजर्स को अपने वर्कआउट डेटा को विभिन्न फिटनेस कम्युनिटी और स्मार्टफोन ऐप के साथ शेयर करने की अनुमति देता है।