OMG 2: बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar इन दिनों एक तरह से अपने करियर में काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, क्योंकि अभिनेता ने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक फ्लॉप फिल्म दी हैं। बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज और राम सेतु फिल्म के फ्लॉप के बाद, उनकी आखिरी रिलीज सेल्फी भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई।
OTT पर रिलीज हो सकती हैं Akshay Kumar की OMG 2
वही बॉक्स ऑफिस पर उनकी इन असफलताओं के बीच, उनकी आने वाली फिल्म OMG 2 के बारे में एक नई रिपोर्ट चर्चा में बनी है। दावा किया जा रहा है कि फिल्म के निर्माता OMG 2 को ओटीटी रिलीज कर सकते हैं।
https://twitter.com/letscinema/status/1636234633359790082?s=20
एक रिपोर्ट के अनुसार, Akshay Kumar स्टारर OMG 2 के निर्माता डायरेक्ट-टू-डिजिटल रिलीज़ का ऑपशन चुन रहे हैं। आने वाली सीक्वल के निर्माता इसे VOOT या JIO पर रिलीज करने का विकल्प चुन रहे हैं। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
OMG 2 में Akshay Kumar के साथ ये स्टार आएंगें नजर

Credit: google
बतादें कि OMG 2 बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अमित राय द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में Akshay Kumar लीड रोल में नज़र आयेंगे इसके अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम फिल्म में सहायक भूमिका में नज़र आयेंगे।
Also Read:Why Does Divya Khosla Kumar Ask For Blessings From Her Fans? Read Here
कब होगी रिलीज OMG 2
इस फिल्म का पहला सिक्वल साल 2012 में रिलीज़ हुई थी। गौरतलब हैं कि फिल्म OMG की सीक्वल फिल्म है। 2012 में फिल्म में Akshay Kumar के साथ परेश रावल दिखाई दिए थे।

Credit: google
यह फिल्म अंधविश्वास पर आधारित थी। वही रिर्पोट्स के अनुसार, OMG 2 के निर्माता मुख्य रूप से मई 2023 की रिलीज की तारीख की तलाश कर रहे हैं क्योंकि अप्रैल फिल्म रिलीज के लिए काफी बिजी होने वाला महीना होगा।
Akshay Kumar करेंगें जोरदार कमबैक

Credit: google
Akshay Kumar अपनी फिल्मों में कमबैक करने के लिए जाने जाते हैं, वो बखूबी जानते हैं कि दर्शकों को सिनेमाघरों तक कैसे खींचना है। अपने 30 से ज्यादा सालों के करियर में, अभिनेता ने कई ब्लॉकबस्टर दिए हैं। हालाँकि, फिलहाल में, उनके सितारे उनका साथ नहीं दे रहे हैं, और बॉक्स ऑफिस पर उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं चल रहा है।
Also Read: Mouni Roy: सड़क पर मौनी का बोल्ड अवतार देखकर दीवाने हो जाएगें आप,यहां देखें वीडियो







