Job Vacancies

ICSI CSEET जनवरी 2026 रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

ICSI CSEET जनवरी 2026 रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने Company Secretary Executive Entrance Test (CSEET) के जनवरी 2026 सत्र का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 10 और 12 जनवरी 2026 को CSEET परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

ऐसे चेक करें CSEET रिजल्ट

CSEET का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को ICSI की आधिकारिक वेबसाइट www.icsi.edu पर जाना होगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना Unique ID और Date of Birth दर्ज करनी होगी।
रिजल्ट के साथ-साथ उम्मीदवार अपनी subject-wise marks breakup भी देख सकते हैं।

आगे के CS कोर्स के लिए पात्रता

जो उम्मीदवार CSEET परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं, वे अब Company Secretary (CS) Executive Programme में प्रवेश लेने के पात्र होंगे। यह CS कोर्स का अगला और महत्वपूर्ण चरण होता है।

फिजिकल मार्कशीट नहीं होगी जारी

ICSI ने स्पष्ट किया है कि रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की कोई भी फिजिकल कॉपी जारी नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड करना होगा।

CSEET के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

ICSI CSEET

CSEET परीक्षा में वही छात्र शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने कक्षा 12 पास कर ली हो या जो कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल होने वाले हों

CSEET से किन छात्रों को छूट है?

कुछ श्रेणियों के छात्रों को CSEET देने की आवश्यकता नहीं होती। ये छात्र सीधे CS Executive Programme में एडमिशन ले सकते हैं:

  • ICSI का Foundation Course पास कर चुके छात्र

  • CA Final पास उम्मीदवार (ICAI)

  • CMA Final पास उम्मीदवार (ICMAI)

  • Graduates (कम से कम 50% अंकों के साथ)

  • Postgraduate उम्मीदवार

साल में चार बार होती है CSEET परीक्षा

CSEET परीक्षा साल में चार बार आयोजित की जाती है:

  • जनवरी

  • मई

  • जुलाई

  • नवंबर, यह परीक्षा उन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार है जो कंपनी सेक्रेटरी बनने का सपना देख रहे हैं।

Also Read – HBSE Date Sheet 2026 For The Examinations of 10th and 12th

Also Read – EPFO का अलर्ट: छूटे कर्मचारियों को तुरंत जोड़ें, वरना कानूनी नोटिस तय

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp