Honda Activa EV: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर 27 नवंबर को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने इस नए स्कूटर का टीजर पहले ही जारी कर दिया है। लेकिन कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि नया स्कूटर एक्टिवा होगा या किसी नए...

नई Honda Activa EV कई लेटेस्ट फीचर्स के साथ आएगी। इसमें आपको 5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया जा सकता है। इसके अलावा कीलेस स्टार्ट और स्टॉप के साथ USB चार्जिंग सॉकेट भी मिलने की उम्मीद है।
नई Honda Activa EV के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप दिया गया है। इसमें डिस्क और ड्रम ब्रेक दिए जा सकते हैं। इसकी बिक्री साल 2025 में शुरू होने की संभावना है। इसे सबसे पहले भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद इसे इंडोनेशिया, जापान और यूरोपीय देशों में भी लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय बाजार में नई होंडा एक्टिवा ईवी के आने के बाद प्रतिस्पर्धियों को कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है।
इस नई Honda Activa EV को नए अपडेटेड डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। टीजर वीडियो के मुताबिक इसमें एलईडी हेडलैंप और फ्लैट सीट्स हैं। यह पर्ल जुबली व्हाइट और प्रीमियम सिल्वर मेटैलिक समेत कई आकर्षक रंगों में आने की संभावना है।
Read Also: TVS Raider iGO भारत में लॉन्च: 125cc सेगमेंट का Redefine मॉडल
सूत्र के मुताबिक होंडा के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.20 लाख रुपये तक हो सकती है। इतना ही नहीं यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 100-110 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। फिलहाल इसकी बैटरी को लेकर कोई अपडेट नहीं मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों की मानें तो नया स्कूटर एक्टिवा ईवी ही होगा। लेकिन यह नए डिजाइन और फीचर्स के साथ आएगा।
मौजूदा पेट्रोल स्कूटर के मुकाबले यह काफी एडवांस्ड फीचर्स के साथ आएगा। इसमें स्पेस का भी ध्यान रखा जाएगा। सामान रखने के लिए इसमें छोटा स्टोरेज भी मिल सकता है। पिछले साल होंडा ने ईवी सेगमेंट में दो नए स्कूटर लॉन्च करने की जानकारी दी थी। इनमें से एक स्कूटर फिक्स्ड बैटरी और दूसरा रिमूवेबल बैटरी के साथ बाजार में उतारा जाएगा।
हालांकि, माना जा रहा है कि भारत में लॉन्च होने वाला पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर फिक्स्ड बैटरी से लैस होगा। जबकि रिमूवेबल बैटरी वाला स्कूटर कुछ समय बाद लॉन्च किया जा सकता है।
Read Also: Aprilia RS 457 को विशेष कीमत पर क्विकशिफ्टर मिला, जानें विवरण