/
/
Pizza आज दुनिया का सबसे पंसदीदा फास्ट फूड है। लेकिन हर घर में इतना पसंद किया जाने वाले पिज्जा का इतिहास शायद किसी को पता होगा। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन पिज्जा का इतिहास प्राचीनकालीन में करीब 2100 साल पहले यूनान से शुरू होता है।

19वीं सदी के अंत तक आते-आते अमेरिका में भी इटली के लोगों ने रहना शुरू कर दिया लेकिन वे अमेरिका में इटालियन फूड मिस करने लगे खासकर पिज्जा। और इसी के चलते साल 1905 में न्यूयॉर्क सिटी में पिज़्ज़ा सर्व करने वाला पहला रेस्टॉरेंट 'लोम्बार्डी' शुरू हुआ जो अमेरिका में रहने वाले इटालियन लोगों को पिज्जा देता था। समय बदला और 1950 तक नई गतिविधियों और तकनीकी में बदलाव के चलते फ्रोजन पिज़्ज़ा की शुरुआत हुई जो टमाटरों की स्लाइस सॉस के साथ पूरे अमेरिका में उपलब्ध हो गया।
1960 के दशक में दो भाइयों टॉम और जेम्स ने ने 'डॉमिनिक्स' एक पिज्जा कंपनी की शुरूआत की जो डोर टू डोर पिज्जा सर्व करती थी। 'डॉमिनिक्स' ऐसी पहली कंपनी थी जो लोगों को समय पर पिज्जा घर पर उपलब्ध कराती थी यही कारण है अमेरिका में भी पिज्जा ने बहुत तेजी से जगह बनाई और बहुत से लोग पिज्जा को पसंद करने लगे।
डॉमिनोज पहले अमेरिका में और फिर पूरी दुनिया में जाना-पहचाना नाम बन गया। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन आज सेल्स के मामले में यह विश्व की नंबर वन पिज़्ज़ा कंपनी है जिसके 16 हजार स्टोर्स हैं।
यह भी जरूर पढें - फूड कॉम्बिनेशन पड़ सकता भारी, इन चीजों को साथ में खाने से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां-