Health Tips: अक्सर केला खाने के नाम पर लोग भौंहें सिकोड़ने लगते हैं, पर इसके फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। क्या आप जानते हैं रोज एक केला खाने (Banana Daily Benefits) से भी डॉक्टर से दूर रहा जा सकता है। सेब की जगह आप केला का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। के...
Health Tips: अक्सर केला खाने के नाम पर लोग भौंहें सिकोड़ने लगते हैं, पर इसके फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। क्या आप जानते हैं रोज एक केला खाने (Banana Daily Benefits) से भी डॉक्टर से दूर रहा जा सकता है। सेब की जगह आप केला का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। केला ऐसा फल है जिसे रोजाना खाने से गट हेल्थ में सुधार आता है।
फाइबर और पोटैशियम से भरपूर केला शरीर के लिए फायदेमंद माना जा है। केला को पेट के लिए अमृत फल कहा जाए तो गलत नहीं होगा। बच्चों और बड़ों सभी को केला का स्वाद खूब पसंद आता है। रोजाना 1 केला खाने से पेट और आंतों को स्वस्थ रखा जा सकता है। रेजिस्टेंस स्टार्च और फाइबर से भरपूर केला पेट के लिए अमृत समान फल है। आइये जानते हैं रोज केला खाने के फायदे।
रोज 1 केला खाने के फायदे
केला पोषक तत्वों से भरपूर और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट फल है। रोज 1 केला खाने से शरीर को 105 कैलोरी, 88.4 ग्राम पानी, 1.29 ग्राम प्रोटीन, 26.9 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 14.4 ग्राम चीनी, 3.07 ग्राम फाइबर, 0.39 ग्राम वसा मिलता है। केला में पोटेशियम, विटामिन बी6 और विटामिन सी भरपूर पाया जाता है। केला आंत और पूरे स्वास्थ्य में सुधार लाने वाला फल है।
[caption id="attachment_74417" align="alignnone" width="300"]

Banana Daily Benefits[/caption]
आंतों के लिए बेहद फायदेमंद है केला
रोज 1 केला खाने से आंत स्वस्थ रहती हैं। केला सबसे आसान और आंत के लिए सबसे फायदेमंद नाश्ता है। यह फल रेजिस्टेंस स्टार्च और प्रीबायोटिक फाइबर से भरपूर है, जो आंत में मौजूद स्वस्थ बैक्टीरिया को पोषण देने में मदद करते हैं। इससे आंतों की मरम्मत होती है, सूजन कम होती है, लंबे समय में आंत स्वस्थ रहती हैं।
कई रिसर्च में ये पता चला है कि कच्चे केले में अल्सर रोधी गुण पाए जाते हैं। इस तरह केला पेट की परत को प्राकृतिक रूप से मजबूत सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
Read Also- तनाव से चाहिए है छुटकारा तो अपनाएं ये उपाय, इन चीजों से करें तौबा
ब्लड प्रेशर कंट्रोल के लिए केला खाना कारगर
- रोजाना केला खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। केला में पोटेशियम काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने वाला एक जरूरी मिनरल है।
- केले में एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। इसलिए खाने के बीच जब भूख लगे तो स्नैक्स के लिए केला सबसे अच्छा है।